फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   20 years in prison for raping a teenager in Sonipat

Sonipat: किशोरी से दुष्कर्म करने के दोषी को 20 साल कैद, 50 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया

Sat, 04 Mar 2023 06:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 04 Mar 2023 06:48 PM IST
सार

दोषी पर अदालत ने 50 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना राशि पीड़िता को देने के आदेश हैं। जुर्माना न देने पर एक साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

विज्ञापन
20 years in prison for raping a teenager in Sonipat
Demo Pic - फोटो : google

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरुचि अतरेजा सिंह की अदालत ने किशोरी से दुष्कर्म करने के दोषी को 20 साल कैद की सजा सुनाई है। दोषी पर 50 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना राशि पीड़िता को देने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


सिविल लाइन थाना क्षेत्र में किराए पर रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी ने 29 जून 2021 को पुलिस को बताया था कि बाइक सवार युवक उसका अपहरण करके ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी हालत बिगड़ने पर राहगीर ने उसे अस्पताल पहुंचाया था। नागरिक अस्पताल से मामले की सूचना पुलिस को मिली थी।
विज्ञापन


जिस पर तत्कालीन जांच अधिकारी सुदेश दूहन ने पीड़िता का मेडिकल कराने के साथ ही उसके बयान दर्ज कराए थे। पुलिस ने अपहरण के बाद दुष्कर्म का केस दर्ज किया था। मामले में जांच के बाद पुलिस ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रहने वाले प्रवीन उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया था। एसजे सुरुचि अतरेजा सिंह की अदालत ने प्रवीन को दोषी करार दिया था। अदालत ने शनिवार को फैसला सुनाते हुए दोषी को 4 पॉक्सो एक्ट में 20 साल की कैद और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न देने पर एक साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed