{"_id":"5aa9918c4f1c1bb2758b56bc","slug":"181521062284-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लासरूम में डांटने से बेइज्जती मान रहा था आरोपी, कालेज में दबदबा कायम रखने को अंदर की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्लासरूम में डांटने से बेइज्जती मान रहा था आरोपी, कालेज में दबदबा कायम रखने को अंदर की हत्या
Updated Thu, 15 Mar 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गांव पिपली स्थित राजकीय कॉलेज में एक्सटेंशन लेक्चरर की गोली मारकर हत्या करने वाले बीए द्वितीय वर्ष के छात्र जगमाल उर्फ जगमेल को सीआईए और एसआईटी खरखौदा ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपी ने खुलासा किया कि क्लास रूप में सभी के सामने डांटे जाने से बेइज्जती हुई थी। कॉलेज में दबदबा कायम रखने के लिए कैंपस में ही लेक्चरर की हत्या करने की साजिश रची थी। मंगलवार को जब एक्सटेंशन लेक्चरर राजेश अपनी बेटी के साथ कॉलेज आए तो गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। वहीं मामले में गिरफ्तार जगमेल के दो साथियों को पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया है, जबकि चाचा दिनेश को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं अन्य महिला प्रोफेसर सहित तीन साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
मूलरूप से गांव सरढाना फिलहाल सेक्टर-23 निवासी राजेश मलिक (45) राजकीय कॉलेज पिपली में एक्सटेंशन लेक्चरर के पद पर नियुक्त थे। वह मंगलवार सुबह अपने साले मयूर विहार निवासी सितेंद्र और अपनी बेटी लक्षिका के साथ कॉलेज पहुंचे थे। लक्षिका को दिल्ली के रोहिणी के अस्पताल से दवाई दिलाने ले जाना था। कॉलेज पहुंचने के बाद राजेश अपनी बेटी के साथ अंदर गए। सितेंद्र गेट के पास खड़ा हो गया था। राजेश जब स्टेनो कार्यालय में हाजिरी लगाने गए तो वहां क्लर्क ज्योति पहले से मौजूद थी। इसी बीच बीए द्वितीय वर्ष का छात्र जगमाल उर्फ जगमेल ने वहां पहुंचकर राजेश मलिक की ताबड़तोड़ चार गोलियां मारकर हत्या कर दी। ज्योति ने बाहर भागकर वारदात के बारे में सितेंद्र को बताया था। इसी बीच कॉलेज से हमलावर भागा, जिसे सितेंद्र ने भी देखा था। पुलिस ने सितेंद्र के बयान पर मामला दर्ज किया था। मामले में रक्षा विज्ञान की लेक्चरर योगेश पर भी षड्यंत्र रचने का आरोप लगा था।
रोहतक बाईपास से जगमेल को दबोचा
पुलिस ने मंगलवार रात को ही जगमेल के साथी रोहणा निवासी अमित, आकाश तथा उसके चाचा दिनेश को गिरफ्तार कर लिया था। दिनेश की लाइसेंसी पिस्टल से ही जगमेल ने घटना को अंजाम दिया था। सीआईए प्रभारी इंदीवर व एसआईटी खरखौदा प्रभारी अजय मलिक की टीम ने मुख्य आरोपी जगमेल को रोहतक बाईपास से गिरफ्तार कर लिया है। उसे वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि वह कॉलेज में क्लासरूम के अंदर लड़कियों से बातचीत करता था। जिस पर राजेश मलिक उसे डांटता था। यहां तक की राजेश ने सहपाठी छात्रा और मेरे परिजनों को बातचीत के बारे में बता दिया था।
विज्ञापन
वर्जन
एक्सटेंशन लेक्चरर की राजकीय कॉलेज पिपली में गोली मारकर हत्या के मुख्य आरोपी को काबू कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गांव रोहणा निवासी जगमाल उर्फ जगमेल है। उसने क्लासरूम में डांटने की बेइज्जती मानते हुए वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। उसे रिमांड पर लेकर हथियार बरामद किया जाएगा। महिला लेक्चरर की मामले में अभी संलिप्तता सामने नहीं आई है।
इंदीवर, सीआईए प्रभारी, सोनीपत।