फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   युवक की जहर खाने से मौत, पत्नी व उसके परिचित पर आत्महत्या को विवश करने का मुकदमा दर्ज

युवक की जहर खाने से मौत, पत्नी व उसके परिचित पर आत्महत्या को विवश करने का मुकदमा दर्ज

Tue, 29 Jan 2019 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
युवक की जहर खाने से मौत, पत्नी व उसके परिचित पर आत्महत्या को विवश करने का मुकदमा दर्ज
युवक ने जहर खाकर जान दी, पत्नी और परिचित पर आत्महत्या को विवश करने का केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राई/सोनीपत। एक युवक ने गांव बहालगढ़ स्थित पेट्रोल पंप के पास अपनी कार में जहर खा लिया। जहर खाने के बाद अपने परिजनों को फोन करके अवगत भी कराया। तुरंत उसका भाई मौके पर पहुंचा और उसे अस्पताल में लेकर गया। लेकिन उसे बचा नहीं सका। उसने अपनी भाभी और उसके परिचित पर भाई को आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
गांव सेवली निवासी अशोक ने मंगलवार को गांव बहालगढ़ स्थित पेट्रोल पंप के पास अपनी गाड़ी खड़ी करके जहर खा लिया। बाद में अपने भाई पवन को फोन से अवगत कराया। पवन भाई का फोन आने के बाद तुरंत बहालगढ़ पहुंचा और अपने भाई को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में अशोक ने दमतोड़ दिया। पवन ने पुलिस को बताया कि भाई ने रास्ते में उसे बताया कि उसने अपनी पत्नी प्रियंका व उसके जानकार गांव जुआं निवासी प्रशांत तथा अन्य की प्रताड़ना से तंग आकर जहर खाया है। उसके भाई ने उसे बताया कि प्रियंका ने अपने परिजनों व प्रशांत के साथ मिलकर उसे मरने को मजबूर किया है। बहालगढ़ चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने पवन के बयान पर प्रियंका व प्रशांत छिक्कारा के खिलाफ आत्महत्या को विवश करने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शादी के बाद से चल रही थी अनबन
पवन ने पुलिस को बताया कि उसके भाई अशोक की शादी गांव जागसी निवासी प्रियंका के साथ वर्ष 2013 में हुई थी। दोनों का एक लड़का भी है। शादी के बाद से ही प्रियंका व उसके परिजन उसके भाई अशोक को तंग करते थे। उसके भाई व अन्य परिजनों पर प्रियंका ने कई आरोप लगाए थे। उसने उन पर कई मामले भी दर्ज करा रखे हैं। 20-22 दिन पहले भी उसके भाई को प्रियंका व उसकी मां ने गोहाना रोड पर बुलाया था। वहां उसके भाई पर हाथ भी उठाया गया। उसने अपने भाई को बचाया था। तीन दिन पहले भी प्रियंका व प्रशांत ने उसके भाई को सोनीपत बुलवाया था। वहां पर उसके भाई से कहा था कि एक एकड़ जमीन व 50 लाख रुपये उसके नाम नहीं कराएगा तो वह प्रशांत से शादी कर लेगी। जिसके चलते उसके भाई ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed