फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   मुख्य शिक्षक से मारपीट करने का आरोपी चौकीदार व साथी गिरफ्तार

मुख्य शिक्षक से मारपीट करने का आरोपी चौकीदार व साथी गिरफ्तार

Mon, 09 Apr 2018 12:29 AM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
मुख्य शिक्षक से मारपीट करने का आरोपी चौकीदार व साथी गिरफ्तार
मुख्य शिक्षक से मारपीट करने का आरोपी चौकीदार व साथी गिरफ्तार
विज्ञापन

- काम में लापरवाही के चलते मुख्य शिक्षक ने दी थी चौकीदार को चेतावनी तो कर दी थी मारपीट
- चौकीदार व साथी के खिलाफ मारपीट व सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का मामला था दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो,
राई/सोनीपत। गांव गढ़ी टिकौला स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में मुख्य शिक्षक से मारपीट करने व सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के आरोपी चौकीदार व उसके साथी को पुलिस ने काबू कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गांव गढ़ी टिकौला निवासी महाबीर व बालकिशन है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विदित रहे कि शाहपुर तुर्क निवासी महाबीर सिंह ने 5 अप्रैल को पुलिस को बताया था कि वह गांव गढ़ी टिकौला की राजकीय प्राथमिक पाठशाला में मुख्य शिक्षक हैं। उन्होंने बताया था कि स्कूल का डीटीएच चौकीदार गांव गढ़ी टिकौला निवासी महाबीर ड्यूटी में लापरवाही बरत रहा था। उसने इसे लेकर कई बार महाबीर को चेतावनी दी थी। जिसके बाद वह उससे रंजिश रखने लगा साथ ही उनके व स्टाफ के सदस्यों से बदतमीजी करने लगा था। महाबीर सिंह ने बताया था कि वीरवार दोपहर बाद वह एसएमसी की बैठक ले रहे थे। इसी दौरान महाबीर अपने गांव के ही बालकिशन के साथ स्कूल में आया था। उन्होंने आते ही गाली-गलौच करने के साथ ही उससे मारपीट कर दी थी। बालकिशन ने प्लास्टिक की कुर्सी उठाकर उसके सिर में मार दी थी। जिससे उसके सिर में खून बहने लगा था। स्टाफ के सदस्यों ने उसे छुड़वाकर अस्पताल में भर्ती कराया था। मामले को लेकर मीमारपुर चौकी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

अब पुलिस ने मामले में आरोपी महाबीर व बालकिशन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
वर्जन
प्राथमिक स्कूल के मुख्य शिक्षक ने मारपीट व सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के आरोपी चौकीदार व एक अन्य को काबू कर लिया है। अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक कुमार, चौकी प्रभारी, मीमारपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed