फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   साइकिल सवार दो साथियों को अज्ञात वाहन ने कुचला, एक की मौत

साइकिल सवार दो साथियों को अज्ञात वाहन ने कुचला, एक की मौत

Fri, 22 Dec 2017 01:33 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
साइकिल सवार दो साथियों को अज्ञात वाहन ने कुचला, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुंडली। कुंडली बार्डर के पास अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार दो साथियों को कुचल दिया। हादसे में एक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। घायल को नरेला के राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मूलरूप से यूपी के जिला कानपुर के गांव मिंडा नवादा का रहने वाला रविंद्र फिलहाल दिल्ली के गांव सिंघु में किराए पर रहता था। वह कुंडली स्थित त्रिवेणी पॉलीमर कंपनी में काम करता था। उसके साथ ही मूलरूप से यूपी के जिला फैजाबाद के गांव गोहनिया फिलहाल सिंघोला निवासी प्रहलाद सिंह भी काम करता है। दोनों साथी बुधवार रात को फैक्ट्री में काम करने के बाद वीरवार सुबह घर जाने के लिए अलग-अलग साइकिल पर निकले थे। जब वह कुंडली बार्डर पर पहुंचे तो पानीपत की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनको अपनी चपेट में लिया। हादसे में दोनों घायल हो गए। घायलों को को नरेला के राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में ले जाया गया, जहां रविंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने प्रहलाद के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed