फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   जमीन बेचने के नाम पर 15 लाख हड़पे, मांगने पर ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

जमीन बेचने के नाम पर 15 लाख हड़पे, मांगने पर ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

Wed, 20 Dec 2017 01:26 AM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
जमीन बेचने के नाम पर 15 लाख हड़पे, मांगने पर ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राई। मुरथल स्थित एक ढाबे के पीछे चार बीघा जमीन का सौदा करने के नाम पर 15 लाख रुपये बयाना ( टोकन मनी) लेकर हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि बयाना मांगने पर आरोपी पहले तो उसे टरकाते रहे और बाद में उसे ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया। मामले की शिकायत एसएसपी को करने के बाद में मुरथल थाना में अमानत में खयानत, धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जटवाड़ा निवासी अशोक ने एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि उसने मुरथल में हाईवे के पास स्थित चार बीघा जमीन के लिए गांव मुरथल निवासी प्रदीप, रणधीर व मुकेश से सौदा किया था। उसने चार बीघा जमीन का सौदा नवंबर, 2012 में दो करोड़ 27 लाख में किया था। उसने आरोपियों को 3 लाख 49 हजार का चैक व 11 लाख 51 हजार रुपये नकदी बतौर बयाना दिए थे। आरोपियों ने अगस्त, 2013 में जमीन की रजिस्ट्री कराने थी। उससे बयाना लेकर आरोपी उसे टरकाते रहे। बार-बार कोई न कोई बहाना बनाकर उसे टाल देते। अशोक ने बताया कि वह 14 नवंबर को आरोपियों के पास अपने बयाने का पैसे लेने खेत में गया था। वहां पर आरोपियों ने उसे ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया। वह वहां से जान बचाकर आया और मामले से एसएसपी को अवगत कराया। जिस पर एसएसपी के निर्देश पर मुरथल थाना ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed