{"_id":"598374f14f1c1b0e7e8b45d6","slug":"161501787377-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहला में घर के अंदर सो रही महिला की चोटी काटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोहला में घर के अंदर सो रही महिला की चोटी काटी
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। गांव कोहला में बुधवार रात को घर के अंदर सो रही महिला की चोटी कटने का मामला सामने आया है। घटना का उस समय पता लगा, जब वीरवार सुबह परिजनों ने चोटी कटी देखी। इस मामले की ग्रामीणों ने पुलिस को मौखिक सूचना भी दी है। कोहला गांव में रीना और उसके परिजन बुधवार की रात को खाना खाने के बाद घर में सो गए। रीना वीरवार की सुबह उठ कर रसोई में चाय बनाने के लिए चली गईं। उसका बड़ा बेटा सुबह चारपाई उठाने लगा तो उसे अपनी मां के बिस्तर पर कटी चोटी मिली। वह अपनी मां के पास गया तो उसकी चोटी कटी हुई थी। रीना ने बताया कि उसे चोटी कटने का रात के समय पता भी नहीं चला। सरपंच जगदीप बांगड़ ने कहा कि चोटी कटने की घटना से गांव की महिलाएं डरी हुई हैं। गांव में लोगों से पहरा शुरू करवाया जाएगा। बाहर से आने वाले लोगों पर भी ध्यान दिया जाएगा। पुलिस को मौखिक सूचना दी गई है, लेकिन लिखित में कोई शिकायत नहीं दी गई है।