फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   गुरुग्राम साइबर सेल को भेजी सीसीटीवी फुटेज व कंप्यूटर से मिले सबूत

गुरुग्राम साइबर सेल को भेजी सीसीटीवी फुटेज व कंप्यूटर से मिले सबूत

Tue, 04 Jul 2017 01:23 AM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
गुरुग्राम साइबर सेल को भेजी सीसीटीवी फुटेज व कंप्यूटर से मिले सबूत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल में मुख्यमंत्री के नाम पत्र व ई-मेल भेजकर की गई शिकायत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने मामले में मदद के लिए साइबर एक्सपर्ट से संपर्क साधा है। विवि से लिए गए सीसीटीवी फुटेज व कंप्यूटर से मिले सबूतों को जांच के लिए गुरुग्राम साइबर सैल के पास भेजा गया है। जल्द ही इसकी रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। विश्वविद्यालय के दो कर्मचारियों पर संदेह जताया है। इसकी पूरी सच्चाई रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ सकेगी।
मुरथल विवि के कुलपति के सचिव डॉ. अनिल खुराना ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 15 जून को शाम 5 बजकर 39 मिनट पर विवि की अधिकारिक ई-मेल पर उन्हें एक ई-मेल मिली थी। इसके माध्यम से सीएम को भेजे गए पत्र की शिकायत की कॉपी स्कैन कर भेजी गई थी। इसमें मुख्यमंत्री के नाम शिकायत देकर कुलपति पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। विवि ने अपने स्तर पर इसकी जांच की तो पाया कि शिकायत में उपलब्ध कराए गए रिकार्ड की प्रति विवि से ही स्कैन की गई हैं। इसमें दो पेज पर विवि का डायरी नंबर अंकित है। बाद में शिकायतकर्ता अमित सचदेवा, निवासी गांव कुराना, जिला पानीपत के पते पर जाकर देखा गया तो पाया कि इस नाम का कोई व्यक्ति वहां पर नहीं रहता। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। पुलिस ने लगातार दो दिन तक विवि में पहुंचकर संबंधित रिकार्ड खंगाला था। अब जब मामला तकनीकी तौर पर फंस गया तो कई पहलुओं की जांच के लिए गुरुग्राम साइबर सैल की मदद लेेने का निर्णय लिया गया है। थाना मुरथल पुलिस ने अपने कब्जे में ली सीसीटीवी फुटेज व कंप्यूटर से मिले सबूत गुरुग्राम साइबर सैल को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन


मामले की जांच के लिए मुरथल विवि में दो दिन तक रिकार्ड खंगाला गया। इस मामले में कुछ तकनीकी पहलु सामने आने के बाद मामला साइबर सैल के पास भेज दिया गया है। गुरुग्राम साइबर सैल को सभी साक्ष्य सौंपे गए हैं। जल्द ही इस घटना का पटाक्षेप कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामबीर, थाना प्रभारी, मुरथल।

गुरुग्राम साइबर सेल को भेजी सीसीटीवी फुटेज व कंप्यूटर से मिले सबूत
मुरथल विश्वविद्यालय में फेक ई-मेल से शिकायत का मामला
जल्द आएगी रिपोर्ट, विवि के दो कर्मियों पर शक गहराया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed