फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   व्यक्ति के खाते से 2.14 लाख रुपये की नकदी उड़ाई

व्यक्ति के खाते से 2.14 लाख रुपये की नकदी उड़ाई

Fri, 28 Jun 2019 12:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
व्यक्ति के खाते से 2.14 लाख रुपये की नकदी उड़ाई
सोनीपत। शहर के विशाल नगर के रहने वाले व्यक्ति ने पेटीएम से उसके बैंक खाते से 2.14 लाख रुपये निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। व्यक्ति के खाते से अलग-अलग दिन नौ बार में राशि निकाली गई है। पुलिस ने अज्ञात पर अमानत में खयानत व धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विशाल नगर निवासी बलजीत सिंह ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि उसके बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति ने पेटीएम की माध्यम से 2 लाख 14 हजार 507 रुपये निकाल लिए हैं। जब उसे पता लगा तो उसने बैंक में इसकी जानकारी ली। उसे पता लगा कि पेटीएम के माध्यम से यह राशि निकाली गई है। उसे इस बारे में कोई मैसेज तक नहीं मिला। जिस पर उसने मामले से पुलिस को अवगत कराया। बलजीत ने पुलिस को बताया कि उसके खाते से अलग-अलग छह दिनों में नौ बार राशि निकाली गई। उसने बताया कि उसके खाते से 9 मार्च को 40 हजार 517 रुपये, 25 मार्र्च को 48 हजार 990 रुपये, 7 अप्रैल को 20 हजार रुपये, 7 मई को 30 हजार रुपये, 17 मई को 50 हजार रुपये व 18 मई को 25 हजार रुपये निकाले गए। पीड़ित ने मामले का पता लगने पर इसकी शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी थी। सिटी थाना पुलिस ने जांच के बाद अमानत में खयानत व धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बैंक खाते से पेटीएम द्वारा पैसे निकालने का पता लगा रही है।
विज्ञापन

व्यक्ति ने उसके बैंक खाते से पेटीएम द्वारा 2.14 लाख रुपये निकाले जाने की शिकायत दी थी। जिस पर मामला दर्ज कर लिया है। जल्द मामले की जांच कर ठगी करने वालों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेंद्र सिंह, जांच अधिकारी, थाना सिटी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed