{"_id":"5d0a8d4b8ebc3e568439e38a","slug":"156097260514-sonipat-news191","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप पर हुई लूट के मामले में एएसपी से मिली पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन, जल्द खुलासे की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पेट्रोल पंप पर हुई लूट के मामले में एएसपी से मिली पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन, जल्द खुलासे की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। खरखौदा के दिल्ली मार्ग पर स्थित भाजपा नेता के प्रीतम एंड संस फिलिंग स्टेशन पर हुई लूटपाट के मामले में बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं होने से जिला पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन में रोष है। एसोसिएशन सदस्यों ने एएसपी से मिलकर जल्द कार्रवाई की मांग की। साथ ही कहा कि अगर सुरक्षा सुदृढ़ नहीं हुई तो वह शाम पांच बजे ही अपने पेट्रोल पंपों को बंद करने को बाध्य होंगे। एएसपी ने ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विदित रहे कि 13 जून की रात को प्रीतम फिलिंग स्टेशन के सेल्समैन नरेंद्र व सुरेश को काबू कर बदमाश 49 हजार रुपये लूट ले गए थे। बदमाशों ने पेट्रोल लेने आए एक युवक से भी ढाई हजार रुपये छीन लिए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। वारदात को अंजाम देने आए बदमाश पंप पर लगे सीसीटीवी में दिखाई दे रहे थे। उनमें एक ने चेहरे पर कपड़ा व दूसरे ने हेलमेट लगा रखा था। पेट्रोल पंप पर यह चार साल में लूट की पांच वारदात थी। एक वारदात में भी बदमाश पकड़े नहीं गए हैं।
इसे लेकर बुधवार को जिला पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन प्रधान परविंद्र खत्री के नेतृत्व में पेट्रोल पंप संचालकों ने एएसपी डा.अर्पित जैन से मुलाकात की। उन्होंने जल्द मामले में ठोस कार्रवाई की मांग की है। परविंद्र खत्री ने बताया कि एएसपी के सामने एसोसिएशन ने सुरक्षा देने की मांग की। साथ ही कहा है कि अगर सुरक्षा नहीं मिली और वारदात होती रही तो वह शाम पांच बजे ही अपने पेट्रोल पंप बंद करने को बाध्य होंगे। उन्होंने बताया कि एएसपी ने ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया है।