फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   अपशब्द कहने पर भिड़े दो गुट, एक पक्ष ने चाचा-भतीजे को कार से कुचला

अपशब्द कहने पर भिड़े दो गुट, एक पक्ष ने चाचा-भतीजे को कार से कुचला

Wed, 19 Jun 2019 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
अपशब्द कहने पर भिड़े दो गुट, एक पक्ष ने चाचा-भतीजे को कार से कुचला
गोहाना। गांव कथूरा में अपशब्द कहने पर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जिसमें एक पक्ष ने चाचा-भतीजे को कार से टक्कर मार दी। इतना ही नहीं उनके बोनट पर गिरने के बाद हमलावर काफी दूर तक ले गए और उनके पैरों को कार से कुचल दिया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। गांव कथूरा निवासी सुनील ने पुलिस को बताया कि रविवार रात 11 बजे गांव का राजेंद्र और सुनील कार में सवार होकर उनके घर के बाहर आए थे। वह उन्हें गालियां देने लगे। जिस पर वह अपने चाचा जसबीर के साथ घर से बाहर निकला तो दोनों ने कार से उन्हें सीधी टक्कर मार दी। इससे वह तथा उसका चाचा कार के बोनट पर गिर गए। दोनों उन्हें काफी दूर तक बोनट पर डालकर ले गए। जब वह बोनट से गिरे तो उनके पैरों को कुचल दिया। बाद में वह उन्हें मारने की धमकी देकर फरार हो गए। परिजनों ने चाचा-भतीजा को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज व अस्पताल रेफर कर दिया गया। बरोदा थाना पुलिस ने सुनील के बयान पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed