{"_id":"5cfab7d8bdec22074407f6ab","slug":"15599349294-sonipat-news155","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएफ के चालक को गाड़ी से कुचलने का प्रयास, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एसटीएफ के चालक को गाड़ी से कुचलने का प्रयास, घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। बहालगढ़ रोड स्थित भगत सिंह ढाबे के पास झगड़ा कर रहे दो युवकों को रोकना एसटीएफ कर्मी को भारी पड़ गया। गुस्साएं युवकों ने अपने साथियों को बुला लिया और एसटीएफ चालक को गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपियों ने उनके साथ मारपीट भी की। आसपास के लोगों के आने पर हमलावर फरार हो गए। घायल एसटीएफ चालक के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव गोरड़ निवासी सुभाष ने सदर थाना पुलिस को बताया कि वह फिलहाल एसटीएफ में चालक है। उसने बताया कि मंगलवार को राजस्थान पुलिस की एक टीम उनके कार्यालय में आई हुई थी। वह रात के समय उनके लिए खाना लेने के लिए बहालगढ़ रोड स्थित भगत सिंह ढाबे पर गया था। इसी दौरान दो युवक काउंटर पर बैठे युवक के साथ झगड़ा कर रहे थे। उसने युवकों को रोका तो वह उसके साथ गाली-गलौच करने लगे। साथ ही मारपीट कर दी। इतना ही नहीं दोनों ने फोन कर अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया। वह उनसे बचकर बाहर आया तो युवकों ने उसे गाड़ी से टक्कर मार दी और सड़क पर गिराने के बाद कुचलने का प्रयास किया। बाद में लोगों के आने पर वह फरार हो गए। उसने अपने साथी कर्मी नीरज को बुलाया। जिस पर उसे अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसे उपचार दिया गया। सुभाष ने बताया कि जब उन्होंने अपने स्तर पर युवकों के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि हमला करने वाले युवक फाजिलपुर निवासी बिल्लू व पानीपत के गांव ढिमाणा निवासी वेदपाल तथा उनका साथी सोनू व अन्य थे। शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
एसटीएफ कर्मी की शिकायत पर तीन नामजद समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। ढाबे पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही अन्य हमलावरों को काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
वजीर सिंह, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत।