{"_id":"5ce994ecbdec2207801a709a","slug":"1558811934610-sonipat-news4","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी में गार्ड समेत चार कर्मियों को बंधक बनाकर 10 लाख की डकैती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फैक्टरी में गार्ड समेत चार कर्मियों को बंधक बनाकर 10 लाख की डकैती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंडली (सोनीपत)। गांव नाथूपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित पालीथिन बनाने की फैक्टरी में घुसकर बदमाशों ने गार्ड व तीन अन्य लोगों को गन प्वाइंट पर बंधक बना लिया। बदमाश फैक्टरी से करीब 10 लाख रुपये का सामान लूटकर फरार हो गए। गार्ड ने मामले की सूचना फैक्टरी मालिक को दी। जिस पर पुलिस को अवगत कराया गया। कुंडली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बदमाश पिकअप गाड़ी लेकर आए थे। जिसमें सामान लादकर निकल गए।
यूपी के मेरठ स्थित थापर नगर निवासी आशीष गोयल ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह नाथूपुर औद्योगिक क्षेत्र में पालीथिन बनाने की फैक्टरी चलाते हैं। उसने बताया कि मंगलवार रात को उनकी कंपनी में गांव यूपी के रायबरेली का रहने वाला शिवकुमार ड्यूटी पर था। साथ ही तीन अन्य युवक टाइल लगाने के लिए आए हुए थे। शिवकुमार ने उन्हें अवगत कराया कि रात को एक बजे चार युवक फैक्टरी में घुस आए। युवकों ने उसे गन प्वाइंट पर बंधक बना लिया। बाद में फैक्टरी में अन्य कर्मियों के बारे में जानकारी ली। जिस पर उसने तीन अन्य कर्मियों के टाइल लगाने का काम करने की जानकारी दी। बदमाश उसे फैक्टरी की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में ले गए। वहां पर उसे बंधक बना लिया गया। बाद में वह कंपनी में काम कर रहे तीन अन्य मजदूरों को भी कमरे में ले आए। चारों के हाथ-पैर बांध दिए गए। बाद में एक बदमाश वहां खड़ा रहा और अन्य चले गए। उसने देखा कि रात को फैक्टरी के अंदर करीब 10-15 बदमाश थे। वह पिकअप जीप लेकर आए थे। उसके बाद बदमाश फैक्टरी से ट्रांसफार्मर, सर्वो वोल्टेज कंट्रोल पैनल के पार्टस, यूपीएस बैटरी, जनरेटर बैटरी व इलेक्ट्रिक वायर बंडल पिकअप में डालकर ले गए। बदमाशों के जाने के बाद गार्ड ने बंधनमुक्त होकर अन्य युवकों को भी बंधनमुक्त किया। जिस पर मालिक व पुलिस को अवगत कराया। आशीष गोयल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
तीन घंटे तक फैक्टरी में रहे डकैत, जमकर मचाया उत्पात
फैक्टरी कर्मी दयाशंकर ने बताया कि डकैतों ने तीन घंटे तक फैक्टरी में जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने ट्रांसफार्मर व वोल्टेज कंट्रोल पैनल को क्षतिग्रस्त कर उनका सामान निकाल लिया। गार्ड व टाइल लगाने आए युवकों के मोबाइल छीन ले गए। साथ ही अन्य बैटरी व यूपीएस के साथ ही तारों के बंडल भी गाड़ी में डालकर ले गए।
विज्ञापन
विरोध करने पर गार्ड को पीटा, बांधकर कमरे में डाला
दयाशंकर ने बताया कि रात को आए बदमाशों ने गार्ड को पिस्तौल दिखाकर काबू कर लिया था। बाद में वह उसे कमरे में ले गए। उसने विरोध किया तो चार बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की। बाद में उसके हाथ-पैर बांधकर कमरे में डाल दिया। उसके बाद टाइल लगाने आए तीन अन्य युवकों को भी कमरे में लेकर आए और उन्हें भी वहीं पर बंधक बना लिया।
फैक्टरी मालिक ने गार्ड को बंधक बनाकर लूटपाट किए जाने की शिकायत दी है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।
-रवींद्र, थाना प्रभारी कुंडली।