फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   किसान की हत्या के मामले में एक अन्य गिरफ्तार

किसान की हत्या के मामले में एक अन्य गिरफ्तार

Wed, 10 Oct 2018 12:25 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
किसान की हत्या के मामले में एक अन्य गिरफ्तार
किसान की हत्या के मामले में एक अन्य गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गांव रतनगढ़ में एक किसान की हत्या करने व उसके साथी को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में सीआईए ने एक अन्य आरोपी को काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी अमित है। पुलिस ने उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है।

विदित रहे कि गांव रतनगढ़ निवासी सुरेंद्र (33) 20 जुलाई की रात को अपने साथी गांव के ही अर्जुन के साथ खेत में सिंचाई करने गया था। रात को जब वह सिंचाई कर रहे थे तो इसी दौरान 10-12 हमलावर खेत में पहुंचे थे और दोनों पर हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया था। हमले में सुरेंद्र की मौत हो गई थी। सुरेंद्र के भाई प्रदीप ने गांव के ही राजू व जितेंद्र पर हत्या में शामिल होने या हत्या की वारदात को अंजाम दिलवाने का शक जताया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने मामले में गांव बाघडू निवासी रविंद्र को काबू किया था। बाद में एक आरोपी राजेश ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। मामले की जांच सीआईए को दिए जाने के बाद गांव रतनगढ़ निवासी रोहित उर्फ जोनी व गांव बाघडू निवासी संजीव उर्फ संजू, सदाराम, दिनेश व नवीन को काबू किया था। अब पुलिस ने मामले में अमित को गिरफ्तार कर लिया है। उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed