{"_id":"5ab2b5ab4f1c1bc1758b6bf4","slug":"141521661355-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने नहीं की कार्रवाई तो निगला जहर, अब उसी के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने नहीं की कार्रवाई तो निगला जहर, अब उसी के खिलाफ मामला दर्ज
Updated Thu, 22 Mar 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गांव खानपुर निवासी युवक के परिजनों ने एसपी कार्यालय में शिकायत देकर उनके मामले में निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। एसपी को दी शिकायत में परिजनों ने आरोप लगाया कि पैसों के लेनदेन में उनकी भैंस जबरन ले जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। जिस पर उनके बेटे ने जहर खा लिया था। अब पुलिस ने उनके बेटे के खिलाफ ही मामला दर्ज कर लिया है। जबकि दूसरे पक्ष पर महज धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है।
गांव खानपुर निवासी रमेश ने अपने बेटे मनोज के नाम पर एसपी कार्यालय में शिकायत दी है कि उसकी बेटे के घर से ही गांव के पिता-पुत्र भैंस खोल ले गए थे। उन्होंने उसके बेटे से मारपीट करने के साथ उसकी पत्नी से भी अभद्र व्यवहार किया था। साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। उसने मामले से पुलिस को अवगत कराया था। पुलिस के कोई कार्रवाई नहीं करने से आहत होकर उसके बेटे ने जहर निगल लिया था। उसके अनफिट होने के कारण पहले उसका बयान भी दर्ज नहीं कर सकी थी। बाद में उसका बयान लेने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 19 मार्च को महज आईपीसी की धारा 506 में केस दर्ज किया है। जबकि उसके बेटे के खिलाफ 20 मार्च आईपीसी की धारा 309 का केस दर्ज किया गया।
परिजनों ने एसपी से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। जिससे उन्हें न्याय मिल सके।
वर्जन
मनोज का परिवार जिन पर भैंस चोरी का आरोप लगा रहा है उन्होंने ही मनोज को भैंस बेची थी। उसके पैसे नहीं दिए जाने के चलते वह भैंस ले गए थे। पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है। उनके आरोप निराधार है।
विज्ञापन
सेठी मलिक, थाना प्रभारी, सदर गोहाना।