{"_id":"5a9d98e34f1c1bc65c8b5b0c","slug":"141520277731-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम विंडो पर शिकायत के बाद छेडख़ानी का मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीएम विंडो पर शिकायत के बाद छेडख़ानी का मामला दर्ज
Updated Tue, 06 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम विंडो पर शिकायत के बाद छेड़खानी का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। सोनीपत शहर रहने वाली युवती ने तीन लोगों पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि पुलिस ने मामले में समझौता करवा दिया था। सीएम विंडो में शिकायत देने के बाद मामला दर्ज कराया।
युवती ने सीएम विंडो पर बताया कि वह 25 फरवरी को किसी काम से गोहाना शहर आई थी। बरोदा रोड स्थित फाटक के पास एक युवक अजय के साथ बैठ कर सोनीपत जाने लगी तो रास्ते में इलेक्ट्रिक विभाग के कर्मचारी मनोज, सतपाल व एक अन्य ने उनका रास्ता रोक लिया और छेड़खानी की। इन कर्मचारियों की रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी है। इस घटना की मनोज ने विडियो क्लिप भी बना ली। शहर थाना पुलिस को शिकायत देने पर पुलिस ने धमकी देकर समझौता लिखवा लिया। युवती के अनुसार पुलिस ने भी विडियो क्लिप को देखा जिसमें मनोज माफी मांग रहा था। बाद में सीएम विंडो पर शिकायत देकर मामला दर्ज कराया गया।