फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   ट्रक का टूटा शीशा देखने के लिए नीचे उतरे चालक को दूसरे ट्रक चालक ने कुचला, मौत

ट्रक का टूटा शीशा देखने के लिए नीचे उतरे चालक को दूसरे ट्रक चालक ने कुचला, मौत

Tue, 19 Mar 2019 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
ट्रक का टूटा शीशा देखने के लिए नीचे उतरे चालक को दूसरे ट्रक चालक ने कुचला, मौत
ट्रक चालक की ट्रक से कुचलकर मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो,
मुरथल। गांव धतूरी स्थित मन्नत ढाबे के पास ट्रक का टूटा शीशा देखने के लिए चालक अपने ट्रक को रोककर नीचे उतर गया। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रक चालक ने उसे कुचल दिया। हादसे में चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पंजाब के जिला मोहाली के गांव स्पोली का रहने वाला गुलजार सिंह ट्रक चालक था। वह अपने साथी मोहाली के गांव छरबर निवासी जसमेर सिंह के साथ पंजाब स्थित हंसा मसालिक कंपनी का ट्रक चलाता था। रविवार को दोनों ट्रक में पाइप लोड कर पंजाब के काकडू से गुरुग्राम जा रहे थे। रात करीब सवा 12 बजे जब वह मन्नत ढाबे के पास पहुंचे तो गुलजार के ट्रक का शीशा टूट गया। जिस पर उसने ट्रक को साइड में रोक लिया और शीशा देखने लगा। इसी बीच पीछे से एक अन्य ट्रक चालक ने उसे कुचल दिया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। उसके साथी जसमेर सिंह ने जब हादसा देखा तो वह गुलजार सिंह को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल सोनीपत ले आया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुलजार को कुचलने वाले ट्रक चालक की पहचान यूपी के जिला सहारनपुर के गांव सराय रामपुर निवासी फुरकान के रूप में हुई है। पुलिस ने जसमेर सिंह के बयान पर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने सोमवार को सामान्य अस्पताल में ट्रक चालक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed