{"_id":"5c2fb230bdec2256cc1be643","slug":"131546629680-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में लगाई सेंध, नकदी नहीं कर सके चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में लगाई सेंध, नकदी नहीं कर सके चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने बैंक में लगाई सेंध, नकदी नहीं कर सके चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। गांव धनाना की सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक शाखा में वीरवार रात चोरों ने सेंध लगा दी। चोर बैंक में खिड़की के सरिया काटकर अंदर घुसे और मशीन से दो कमरों के ताले काट दिए। हालांकि वह तिजोरी को नहीं काट सके। जिससे नकदी बच गई। कर्मी शुक्रवार को बैंक में पहुंचे तो उन्हें मामले का पता लगा। जिसके बाद पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और बैंक शाखा के प्रबंधक के बयान पर चोरी के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
गांव धनाना में राजकीय पशु अस्पताल के सामने सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की शाखा है। बैंक भवन में एक तरफ दो खिड़कियां लगी हुई हैं। चोरों ने वीरवार रात को बैंक में सेंध लगा दी। चोर एक खिड़की के सरिये काटकर अंदर घुस गए। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे का स्विच बंद कर दिया। इसके बाद चोरों ने बैंक में ही रखे एक कंप्यूटर की एक्सटेंशन केबल का प्रयोग करके इलेक्ट्रिक मशीन से दो कमरों के ताले काट दिए। चोर जिस कमरे में तिजोरी रखी थी उसमें घुस गए। उन्होंने तिजोरी को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन जब तिजोरी नहीं खुली तो उसे काटने की कोशिश की गई। उसके बाद भी तिजोरी नहीं खुलने पर वह फरार हो गए।
शुक्रवार सुबह कर्मी बैंक में आए तो चोरी के प्रयास का पता लगा। मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद प्रबंधक अनिल बजाज के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
धनाना में सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की शाखा में सेंध लगाने की कोशिश हुई है। मौके का मुआयना कर चोरी के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। चोरों का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।
- वजीर सिंह, थाना प्रभारी बरोदा।