फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   बेटा-बेटी को जहर देकर महिला ने खुद भी खाया, मां-बेटी की मौत

बेटा-बेटी को जहर देकर महिला ने खुद भी खाया, मां-बेटी की मौत

Fri, 12 Apr 2019 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
बेटा-बेटी को जहर देकर महिला ने खुद भी खाया, मां-बेटी की मौत
गोहाना (सोनीपत)। पानीपत के गांव बांध की रहने वाली एक महिला ने अपने बेटा-बेटी को जहर खिलाने के बाद खुद भी जहर निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने महिला व बच्चों को गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल कराया। जहां उपचार के दौरान महिला व उसकी बेटी ने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने बेटे को गंभीर हालत के चलते रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। इसराना थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव बांध निवासी रचना (32) पत्नी शिव कुमार वीरवार को अपने घर पर थी। उसका पति शिव कुमार मजदूरी करने के लिए घर से चला गया। पति के घर से जाने के बाद रचना ने अज्ञात कारणों के चलते अपने बेटे दक्ष (8) व बेटी भूमिका (6) को जहर खिला दिया और उसके बाद खुद भी जहर निगल लिया। तीनों की हालत बिगड़ी तो आसपास के लोगों व परिजनों को मामले का पता लगा। वह तीनों को गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर रचना ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। बाद में बेटी भूमिका की भी मौत हो गई। चिकित्सकों ने दक्ष को गंभीर हालत के चलते पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। इसराना थाना पुलिस ने मां व बेटी के शवों को कब्जे में लेकर शव गृह में रखवाया और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं पुलिस ने मृतका के भाई रोहतक के गांव भापड़ौदा निवासी बिट्टू के बयान दर्ज किए। बिट्टू ने अपने बयान पुलिस को दिए कि उसकी बहन ने किसी के दबाव या किसी के झगड़े के चलते यह कदम नहीं उठाया है। वह किसी पर कोई कार्रवाई नहीं चाहता है। शवों का पोस्टमार्टम शुक्रवार की सुबह होगा।
विज्ञापन

महिला ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खाने के साथ ही अपने बेटे व बेटी को भी खिला दिया। मां-बेटी की मौत हो गई है। उसका बेटा पीजीआई रोहतक में उपचाराधीन है। मृतका के भाई बिट्टू के बयान दर्ज किए हैं। जिसने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतीश कुमार, जांच अधिकारी थाना इसराना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed