फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   12 years old child killed, child kill curreent, sonipat

सोहटी में करंट से 12 साल के बच्चे की मौत चाचा-चाची और दादी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

Sun, 25 Sep 2016 12:47 AM IST
Sonipat
Sonipat Updated Sun, 25 Sep 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
12 years old child killed, child kill curreent, sonipat
बिजली विभाग के इंजीनियरों ने मांगा सामूहिक स्थानांतरण - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
सोहटी गांव में शनिवार के एक 12 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध हालात में करंट लगने से मौत हो गई। मृतक बच्चे के मामा ने संपत्ति कब्जाने का आरोप लगाते हुए चाचा, चाची व बच्चे की दादी पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक प्रवीन के मामा कमासपुर निवासी रामनिवास के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता रामनिवास ने थाना खरखौदा पुलिस को शिकायत दी है कि सोहटी गांव में उसकी विधवा बहन व उसका भांजा-भांजी रहते हैं। 12 वर्षीय प्रवीन छठी कक्षा में पढ़ाई करता था। शनिवार को संदिग्ध हालत में करंट लगने से उसकी मौत हो गई। उन्होंने पुलिस के सामने आरोप लगाया कि साजिश के तहत उसके भांजे प्रवीन की हत्या की गई है, क्योंकि वह अपने पिता की जमीन जायदाद का वारिस था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed