फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   देवेंद्र उर्फ भुक्खा को गोली मारने के मामले में मुख्य आरोपी साथी समेत गिरफ्तार

देवेंद्र उर्फ भुक्खा को गोली मारने के मामले में मुख्य आरोपी साथी समेत गिरफ्तार

Sat, 02 Mar 2019 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
देवेंद्र उर्फ भुक्खा को गोली मारने के मामले में मुख्य आरोपी साथी समेत गिरफ्तार
भुक्खा को गोली मारने का मुख्य आरोपी साथी समेत गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के सामान्य अस्पताल में देवेंद्र उर्फ भुक्खा को गोली मारने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी गांव झरोठ निवासी नवीत उर्फ छोटा व उसके साथी लहराड़ा निवासी प्रवीन उर्फ गांधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। हमले में छोटा को भी गोली लगी थी और वह अस्पताल में भी आया था। यहां प्राथमिक उपचार के बाद वह भूमिगत हो गया था।
विदित रहे कि गांव बैंयापुर निवासी देवेंद्र उर्फ भुक्खा के भाई अनिल की 8 जनवरी की रात सड़क हादसे में मौत हो गई थी। देवेंद्र अपने भाई के शव को लेकर सामान्य अस्पताल में पहुंचा था। इसी दौरान गाड़ी में आए हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं थीं। जिसमें देवेंद्र को तीन गोलियां लगी थीं। पुलिस ने मामले में देवेंद्र के बयान पर गांव झरोठ निवासी छोटा, लहराड़ा निवासी बिरजू, हमील के भाई, गांधी, मंगत, बैंयापुर निवासी चिक्कू, नरेश के लड़के, स्वीटी वकील व तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मामले में आरोपी छोटा उर्फ नवीत भी बाद में अस्पताल में पहुंचा था। उसने भी अस्पताल में गैंगवार के दौरान उसके हाथ में गोली लगने की बात कही थी। उसे पीजीआई रेफर कर दिया था। जिसके बाद से वह फरार था। अब सीआईए-2 में नियुक्त एएसआई जितेंद्र की टीम ने आरोपी छोटा उर्फ नवीत व उसके साथी प्रवीन उर्फ गांधी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस इस मामले में गांव लहराड़ा निवासी बिजेंद्र उर्फ बिरजू, गोहाना के देवीलाल नगर निवासी रिंकू, मोहन नगर निवासी सन्नी, बैंयापुर निवासी नीरज व नवीन को पहले काबू कर तमंचा व दो कारतूस, डंडे व सरिया तथा गाड़ी बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन

दिल्ली और हरिद्वार में छिपा था आरोपी
छोटा ने सीआईए -2 पुलिस को बताया है कि वह गोली लगने के बाद यहां से प्राथमिक उपचार लेकर दिल्ली भाग गया था। दिल्ली में रहने के बाद वह वहां से हरिद्वार चला गया था। हरिद्वार में छिपकर रहा। वह वीरवार को सोनीपत आया तो रात को पुलिस ने सेक्टर-15 आउटर से उसे काबू कर लिया। उसे हमले के दौरान हाथ में गोली लगी थी। वह सामान्य अस्पताल आया था। उसने एमएलआर भी कटवाई थी। उसे उपचार देकर पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया था। बाद में वह फरार हो गया था। उसके चिकित्सक की दवाई लिखा पर्चा था। जिसे दिखाकर वह मेडिकल स्टोर से दवाई लेता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
देवेंद्र उर्फ भुक्खा को गोली मारने के मामले में मुख्य आरोपी छोटा व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों को चार दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस मामले से जुड़े सभी साक्ष्य जुटा रही है।
जितेंद्र कुमार, जांच अधिकारी, सीआईए-2 सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed