फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   10 लाख रुपये की फिरौती देकर छूटा उद्योगपति, पुलिस बदमाशों का पता तक नहीं लगा सकी

10 लाख रुपये की फिरौती देकर छूटा उद्योगपति, पुलिस बदमाशों का पता तक नहीं लगा सकी

Fri, 15 Feb 2019 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
10 लाख रुपये की फिरौती देकर छूटा उद्योगपति, पुलिस बदमाशों का पता तक नहीं लगा सकी
बदमाशों को दस लाख रुपये की फिरौती देकर छूटा दिल्ली का उद्योगपति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राई/सोनीपत। राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित गोल चक्र से उद्योगपति का अपहरण करने के बाद चार बदमाशों ने 10 लाख रुपये की फिरौती मिलने के बाद ही उसे छोड़ा था। बदमाश फिरौती व उद्योगपति की गाड़ी लेकर भाग निकले, उसके बावजूद पुलिस बदमाशों के बारे में कोई सुराग तक नहीं लगा सकी है। बदमाशों ने भागने के बाद भी उद्योगपति को धमकी दी है कि उसने पुलिस को सूचना देकर सही नहीं किया है। इससे उद्योगपति का परिवार दहशत में है। उद्योगपति ने सुरक्षा देने की मांग की है। घटना को लेकर राई औद्योगिक एसोसिएशन सदस्यों ने एजीएम के साथ राई थाना प्रभारी से मिलकर जल्द कार्रवाई की मांग की है।
दिल्ली के राजधानी एंकलेव निवासी राकेश जैन व उनके बेटे आयुष जैन राई औद्योगिक क्षेत्र में लोहे के पाइप व अन्य सामान बनाने की फैक्टरी चलाते हैं। बुधवार को आयुष कंपनी से तीसरे पहर साढ़े तीन बजे घर जाने के लिए अपनी होंडा सिटी कार में निकले थे। राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित गोल चक्र से बलेनो कार में सवार होकर आए चार बदमाशों ने उनकी कार के आगे अपनी कार अड़ाकर उन्हें रुकवा लिया था। बाद में गन प्वाइंट पर उनका अपहरण कर लिया था। तीन बदमाश उन्हें अपनी कार में ले गए थे। एक बदमाश उनकी कार लेकर उनके पीछे चल रहा था। करीब साढ़े चार घंटे बाद आयुष पुलिस को नाहरा रोड पर मिला था। आयुष ने पुलिस को बताया है कि उसका चार बदमाशों ने अपहरण किया था। उसके बाद वह उसे बारोटा-नाहरा रोड, केएमपी व हाईवे पर घुमाते रहे। उन्होंने उसके पिता को फोन कर उसे छोड़ने की एवज में 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। बाद में उसके पिता दिल्ली से 10 लाख रुपये लेकर आए थे। 10 लाख रुपये फिरौती देने के बाद उनके बेटे आयुष को बदमाश नाहरा रोड पर उसे छोड़कर भाग गए थे। बदमाश उसकी कार के साथ उसमें रखे 2500 रुपये, चार एटीएम व क्रेडिट कार्ड तथा घड़ी भी ले गए। पुलिस ने मामले में आयुष के बयान पर लूट, फिरौती मांगने व अपहरण का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

साढ़े चार घंटे तक उद्योगपति को लेकर भागते रहे बदमाश
दिनदहाड़े उद्योगपति का अपहरण किए जाने के बाद भी बदमाश राई व कुंडली थाना क्षेत्र में उद्योगपति को लेकर घूमते रहे। उसके फोन से उद्योगपति के पिता को कई फोन कॉल कराए, लेकिन फिर भी पुलिस बदमाशों को नहीं पकड़ सकी। पुलिस बदमाशों के बारे में कोई जानकारी तक नहीं जुटा सकी है। उद्योगपति आयुष करीब साढ़े चार घंटे तक बदमाशों के चंगुल में रहा। उसके साढ़े चार घंटे दशहत में व्यतीत हुए। हर पल उसे अपनी जान का खतरा बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भागने के बाद पिता को फोन करके दी धमकी
फिरौती की रकम वसूलने व कार लूटकर भागने के बाद भी बदमाशों ने उद्योगपति के पिता को फिर से फोन किया। उन्होंने उसे मामले की सूचना हरियाणा पुलिस को देने की बात कहकर देख लेने की धमकी दी। इस पर उद्योगपति ने पुलिस सुरक्षा देने की मांग की है। जिससे उनके साथ कोई अनहोनी न हो सके।

राई औद्योगिक क्षेत्र एसोसिएशन ने उद्यमियों के साथ घटनाओं पर जताया रोष
-सीसीटीवी कैमरे लगाने और स्थायी पुलिस पोस्ट बनाने की मांग
फोटो-
सोनीपत। उद्योगपति के बेटे का अपहरण कर 10 लाख की फिरौती लेने व कार तथा अन्य सामान की लूट के मामले में राई औद्योगिक क्षेत्र एसोसिएशन ने बैठक कर रोष जताया है। राई औद्योगिक क्षेत्र एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं हरियाणा चैंबर्स आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के चेयरमैन राकेश देवगन ने कहा कि सुरक्षा के मामले में राई के उद्योगपति पूरी तरह से चिंतित हैं। उन्हें सुरक्षा नहीं मिल पा रही है। पहले ही सुविधा नहीं होते हुए भी जैसे-तैसे वह यहां कंपनी चला रहे हैं। अगर सुरक्षा भी नहीं मिलेगी तो यहां से पलायन की स्थिति आ जाएगी। बैठक में पुलिस गश्त बढ़ाने के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की। राई औद्योगिक क्षेत्र के लिए स्थायी पुलिस पोस्ट बनाई जाए। उन्होंने जल्द बदमाशों का पता लगाकर गिरफ्तार करने व सुरक्षा व्यवस्था व गश्त बढ़ाने की मांग की है। साथ ही वह एजीएम ऋषि के साथ राई थाना प्रभारी से भी मिले और कार्रवाई की मांग की।

---
उद्योगपति पुलिस को नाहरा रोड पर मिला था। देर रात उसने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने फिरौती देकर उसे छुड़ाया है। जिस पर उसके बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बदमाशों का पता लगाने के लिए चार टीम बनाई गई हैं। जल्द बदमाशों का पता लगाकर काबू किया जाएगा।
जितेंद्र, डीएसपी मुख्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed