फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   बुजुर्ग उद्योगपतियों पर बनाया औने-पौने दाम पर प्लॉट बेचने का दबाव, निर्माण करने वाले दो ठेकेदार नामजद

बुजुर्ग उद्योगपतियों पर बनाया औने-पौने दाम पर प्लॉट बेचने का दबाव, निर्माण करने वाले दो ठेकेदार नामजद

Tue, 19 Jun 2018 01:12 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग उद्योगपतियों पर बनाया औने-पौने दाम पर प्लॉट बेचने का दबाव, निर्माण करने वाले दो ठेकेदार नामजद
बुजुर्ग उद्योगपतियों पर औने-पौने दाम पर प्लॉट बेचने का बनाय दबाव, दो ठेकेदार नामजद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुंडली/सोनीपत। दिल्ली के रहने वाले दो बुजुर्ग उद्योगपतियों ने उनके कुंडली स्थित प्लॉट में निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदारों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उद्योगपति भाइयों का आरोप है कि वह औने-पौने दाम पर प्लॉट बेचने का दबाव बना रहे हैं। उद्योगपतियों ने ठेकेदारों पर उनके प्लॉट से चोरी कराने व उनके साथ गाली-गलौच करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसे लेकर दिल्ली के कमिश्नर व सोनीपत के एसपी को शिकायत दी थी। जिस पर कुंडली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

दिल्ली के राजौरी अपार्टमेंट निवासी मोहिंद्र बत्रा व उसके भाई सुंदर श्याम बत्रा ने पुलिस को बताया कि वह दोनों वरिष्ठ नागरिक हैं। उनका कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में प्लॉट है। उनके प्लॉट पर फैक्टरी का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसका ठेका उन्होंने रोहिणी दिल्ली निवासी दीपक शर्मा व शालीमार बाग निवासी संकेत गुप्ता का दे रखा है। अब वह दोनों भाइयों पर उनकी फैक्टरी औने-पौने दाम पर बेचने का दबाव बना रहे हैं। साथ ही निर्माण कार्य के नाम पर भी बहुत पैसों की डिमांड कर रहे है जबकि उनसे बिल मांगने पर वह बिल देने से मना करते हैं। दोनों आरोपी उनसे फोन पर गाली-गलौच करते हैं। उनका आरोप है कि 8 जून को दोनों आरोपी अपने साथियों के साथ जेसीबी लेकर उनकी फैक्टरी में पहुंच गए थे। उन्होंने फैक्टरी का ताला तोड़ दिया और बिल्डिंग को भी क्षतिग्रस्त किया। साथ ही वहां पड़े सामान को भी चोरी कर ले गए। जिस पर पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना देेने के साथ कुंडली थाना पुलिस को शिकायत दी गई। बाद में उन्होंने दिल्ली के कमिश्नर व एसपी सोनीपत को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की। उनके पत्र के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed