{"_id":"5b6c9d0a4f1c1b9c3e8b5f7d","slug":"111533844746-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले बाइक लूटी फिर शराब ठेके के सेल्समैन की गोली मारकर की हत्या, हत्यारोपी जाते हुए बोला ठेका बंद क्यों नहीं किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले बाइक लूटी फिर शराब ठेके के सेल्समैन की गोली मारकर की हत्या, हत्यारोपी जाते हुए बोला ठेका बंद क्यों नहीं किया
Updated Fri, 10 Aug 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले बाइक छीनी फिर शराब ठेके के सेल्समैन के माथे पर गोली मारकर की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडली/सोनीपत। सफियाबाद रोड पर गांव बारोटा के पास स्थित शराब ठेके के सेल्समैन की नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावर ने इससे पहले नाथूपुर के पास से बाइक लूटी और उसी बाइक पर आकर वारदात को अंजाम दिया। हमलावर ने गोली मारने के बाद कहा कि ठेका बंद क्यों नहीं किया। इसके बाद वह बाइक पर सवार होकर नरेला की तरफ फरार हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस ने सेल्समैन के भाई के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक पहले धमकी दिए जाने की कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस कई पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
पानीपत के गांव मतलौडा का रहने वाला बलविंद्र उर्फ बिल्लू गांव बारोटा के पास स्थित रोहतक निवासी महेंद्र के शराब ठेके पर सेल्समैन था। वीरवार को दोपहर बाद बलविंद्र अपने साथी कृष्ण के साथ ठेके पर था। इसी दौरान उसका भाई मुकेश भी उससे मिलने के आया था। इसी बीच बाइक सवार एक युवक ठेके पर आया। उसने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। उसने आते ही बलविंद्र के माथे पर गोली मार दी। गोली मारने के बाद उसने कहा कि ठेका बंद क्यों नहीं किया। इतना कहने के बाद वह बाइक पर सवार होकर नरेला की तरफ फरार हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कुंडली थाना प्रभारी बीर सिंह, राई थाना प्रभारी ऋषिकांत, खरखौदा थाना प्रभारी अजय सिंह धनखड़, एसआईटी खरखौदा इंचार्ज अजय मलिक मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही ठेके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की। डीएसपी हरेंद्र कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
बाइक छीनने के 15 मिनट बाद दिया वारदात को अंजाम
हमलावर ने वारदात को अंजाम देने से पहले गांव नाथूपुर के पास से बाइक छीनी है। उसी बाइक पर उसने वारदात को अंजाम दिया है। हमलावर ने यूपी के गाजियाबाद स्थित मोहन नगर निवासी चांद तारा की बाइक को हथियार दिखाकर लूटा। वहां से भागकर करीब 10-15 मिनट बाद ही हमलावर ने बलविंद्र की हत्या कर दी। बाइक लूटने के बाद चांदतारा ने पुलिस को सूचित किया था। इसी बीच बाइक सवार द्वारा हत्या की जानकारी मिली। चांदतारा की बाइक की डिटेल लेने के बाद पता चला कि उसकी बाइक पर ही हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने चांदतारा के बयान पर बाइक लूट का मामला भी दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में भागते हुए दिखा हमलावर
वारदात को अंजाम देकर हमलावर नरेला की तरफ फरार हुआ है। क्षेत्र में लगे एक सीसीटीवी में हमलावर भागते हुए दिख रहा है। हालांकि उसने चेहरे पर काला कपड़ा बांध रखा था। जिसके चलते उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसके बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि बलविंद्र के परिजनों ने किसी से दुश्मनी होने से मना किया है। साथ ही पहले किसी तरह की धमकी दिए जाने की बात भी सामने नहीं आई है।
शराब ठेके के सेल्समैन को गोली मारकर हत्या की गई है। पहले किसी तरह की धमकी मिलने की बात भी सामने नहीं आई है। हमलावर ने वारदात को अंजाम देने से पहले नाथूपुर के पास से बाइक छीनी है। इसके बाद उसी बाइक पर आकर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस हमलावर का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
- हरेंद्र कुमार, डीएसपी खरखौदा