{"_id":"595d37e04f1c1bd57b8b46dc","slug":"111499281376-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की अवैध बिक्री पर बिफरी महिलाएं और छत्राएं, प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब की अवैध बिक्री पर बिफरी महिलाएं और छत्राएं, प्रदर्शन
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गांव करेवड़ी की महिलाओं ने जगह-जगह शराब की बिक्री होने के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। महिलाओं और छात्राओं ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही। महिलाओं के रोष जताने पर ठेका संचालक मौके से भाग निकला। महिलाओं ने प्रदर्शन के दौरान पुलिस और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
गांव करेवड़ी की महिलाएं और छात्राएं बुधवार सुबह गांव के अड्डे पर एकत्रित हुईं और अवैध रूप से बिक रही शराब के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। महिलाओं ने आरोप लगाया कि गांव में कई स्थानों पर शराब की अवैध रूप से बिक्री हो रही है। कई बार इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से चुकी है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने गांव में शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। महिलाओं ने बताया कि गांव में एक स्थान पर शराब ठेका खोलने के लिए अनुमति मिली है। इसकी आड़ में स्थानों पर ठेका खोलकर शराब बेची जा रही है। गांव के अड्डे पर शराब ठेका होने के चलते यहां से गुजरने वाली छात्राओं को परेशानी होती है। शराबी अक्सर एक दूसरे को गालियां देते रहते हैं। इससे छात्राएं असहज महसूस करती है। महिलाएं भी अड्डे पर पानी लेने आती हैं, उन्हें भी अभद्र व्यवहार का सामना करना पड़ता है। इस मामले में एसडीएम निशांत यादव ने बताया कि गांव में अवैध शराब बिकने की शिकायत नहीं मिली है। अगर कोई ऐसा करता मिला तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।