{"_id":"5a00ba164f1c1bda538bb5b0","slug":"101509997078-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने लगाया नौकरी के बदले तीन लाख रुपये ऐंठने का आरोप, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने लगाया नौकरी के बदले तीन लाख रुपये ऐंठने का आरोप, केस दर्ज
Updated Tue, 07 Nov 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहाना। गांव जागसी की एक महिला ने जींद के एक व्यक्ति पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर करीब तीन लाख रुपये की राशि हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।
गांव जागसी निवासी नीलम ने बरोदा थाना पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि जींद जिले के सत्संगपुरा निवासी रामनिवास ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब तीन लाख रुपये हड़प लिए। महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि आरोप उस समेत कई लोगों से पैसे ले रखे हैं। उसने न तो नौकरी लगवाई और न ही उनका पैसा वापस कर रहा है। पुलिस ने महिला के बयान पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। बरोदा थाना प्रभारी वीरभान का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसके लिए जींद एक टीम रवाना कर दी है। आरोपी फिलहाल फरार है। पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।