{"_id":"668b81b91863db87880f9c1f","slug":"couple-died-of-suicide-in-sonipat-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में दंपती की मौत: फंदे से लटका मिला पत्नी का शव... ट्यूबवेल चलाकर लौटे बेलदार पति ने भी खा लिया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में दंपती की मौत: फंदे से लटका मिला पत्नी का शव... ट्यूबवेल चलाकर लौटे बेलदार पति ने भी खा लिया जहर
Mon, 08 Jul 2024 11:36 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 08 Jul 2024 11:36 AM IST
सार
उत्तराखंड के जिला बागेश्वर के गांव असो निवासी बलवंत सोनीपत में जनस्वास्थ्य विभाग में कार्यरत थे। वे पत्नी के साथ सरकारी क्वार्टर में रहते थे। सोमवार सुबह पत्नी को फंदे से लटका देख उन्होंने भी जान दे दी। दंपती के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
सोनीपत में दंपती ने की आत्महत्या
- फोटो : संवाद
विस्तार
सोनीपत में गोहाना रोड स्थित जनस्वास्थ्य विभाग के स्टाफ क्वार्टर में रह रहे बेलदार और उनकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली। बेलदार सुबह ट्यूबवेल चलाने गए थे। जब वह वापस लौटे तो पत्नी का शव फंदे पर लटका मिला। उसके बाद उन्होंने भी जहर खाकर अपनी जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मूलरूप से उत्तराखंड के जिला बागेश्वर के गांव असो निवासी बलवंत (50) जनस्वास्थ्य विभाग में बेलदार के पद पर कार्यरत थे। फिलहाल उनकी ड्यूटी सुबह-शाम ट्यूबवेल चलाने के लिए लगी थी। वह विभाग के स्टाफ क्वार्टर में पत्नी वीना (45) के साथ रहते थे। सोमवार सुबह वह ट्यूबवेल चलाने के लिए गए। जब वापस लौटे तो उनकी पत्नी का शव फंदे पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि पत्नी का शव फंदे पर लटका देख उन्होंने जहर खा लिया। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। उनकी हालत खराब देखकर पड़ोसी सहकर्मियों ने उन्हें अस्पताल में पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद सिटी थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम क्वार्टर में जांच कर रही है।
विज्ञापन
बेटा चंडीगढ़ तो बेटी कनाडा में
बताया जा रहा है कि दंपति का एक बेटा व एक बेटी है। उनका बेटा चंडीगढ़ में रहकर प्राइवेट जॉब कर रहा है। वहीं उनकी बेटी विवाहित है और फिलहाल कनाडा में रह रही है। पुलिस ने मामले की जानकारी उनके बेटे को दी है।
विज्ञापन