फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Corporation workers demolished the construction, accused of demanding Rs 1.30 lakh, audio sent to the minister

निगम कर्मियों ने निर्माण ढहाया, 1.30 लाख रुपये मांगने का आरोप, मंत्री को भेजा ऑडियो

Thu, 10 Jun 2021 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Corporation workers demolished the construction, accused of demanding Rs 1.30 lakh, audio sent to the minister
नगर निगम में लगातार नए कारनामे हो रहे हैं और अधिकारियों व कर्मियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। अब नया मामला सामने आया है, जिसमें निगमकर्मियों पर निर्माण नहीं ढहाने की एवज में एक लाख रुपये मांगने का आरोप लगा है।
विज्ञापन

आरोप है कि निगमकर्मियों ने बिचौलिये से लगातार फोन करके 1.30 लाख रुपये की मांग कराई तो निगमकर्मी ने प्लॉट मालिक की दुकान में जाकर भी रुपये लेने की बातचीत की। निगमकर्मियों के बिचौलिये का ऑडियो वायरल किया गया है और वह मंत्री अनिल विज के पास भी भेजा गया है। इसके साथ ही निगमकर्मी की दुकान में रुपयों की बातचीत करने आने की सीसीटीवी फुटेज भी जल्द भेजने की बात कही है।
विज्ञापन

मुरथल रोड स्थित एक निजी गार्डन के सामने लगभग 150 गज का प्लॉट है। प्लॉट मालिक प्रदीप ने बताया कि यह प्लॉट अन्य साथियों संग मिलकर खरीदा है और उस पर कब्जा लेने के लिए चहारदीवारी कर रहे थे। उन्होंने चहारदीवारी आधे से ज्यादा कर ली थी कि निगम के कर्मचारी वहां पहुंच गए और उनके निर्माण को अवैध बताकर ढहाने की धमकी देने लगे। प्लॉट मालिक ने आरोप लगाया कि इसके बाद निगम के एक अधिकारी ने उनसे रुपये की मांग कर दी। जिसके बाद एक बिचौलिये के सहारे उन पर लगातार रुपये देने का दबाव बनाया गया। उनसे निर्माण नहीं ढहाने की एवज में 1 लाख 50 हजार की मांग की गई, जिसके लिए उन्होंने इनकार कर दिया। उसके बाद 1 लाख 30 हजार की मांग की गई। उसने कहा कि यह रुपये अधिकारी व कर्मियों को जाएंगे। उन्होंने उसके लिए भी मना कर दिया, लेकिन उन पर करीब 10 दिन तक रुपये देने का दबाव बनाया गया। उनकी फोन पर हुई बातचीत के कई ऑडियो क्लिप उनके पास हैं, जिसमें बिचौलिया खुलेआम एक लाख 30 हजार रुपये देने पर निर्माण नहीं ढहाने की बात कह रहा है। इसके साथ ही एक अधिकारी पर उसने दुकान में आकर भी बातचीत करने का आरोप लगाया और वह सीसीटीवी में रिकॉर्ड होने की बात भी कही। आरोप है कि जब उसने रुपये नहीं होने की बात कही तो निगम कर्मियों ने बुधवार को निर्माण ढहा दिया। इस मामले में ऑडियो क्लिप को शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज के पास व्हाट्सएप पर भेजकर मामले की जानकारी दी गई और सीसीटीवी फुटेज भी जल्द जारी करने की बात कही गई है। इसके साथ ही उसने कहा कि अगर जांच करके रुपये मांगने वालों पर कार्रवाई नहीं हुई तो सीएम के पास तक शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
इस मामले में दो ऑडियो सामने आए हैं, लेकिन उनमें निगमकर्मी की आवाज नहीं है। इसलिए अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि निगमकर्मियों ने रुपये मांगे हैं। इस मामले में जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
- सुभाष चंद्र, ज्वाइंट कमिश्नर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed