फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Corona: 26 infected found, 23 patients cured

कोरोना : 26 संक्रमित मिले, 23 मरीज हुए ठीक

Sat, 19 Feb 2022 01:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 01:01 AM IST
विज्ञापन
Corona: 26 infected found, 23 patients cured
कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या में लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी दर्ज की गई। वीरवार को सक्रिय मरीजों की संख्या 151 थी जो शुक्रवार को बढ़कर 154 हो गई। जिले में शुक्रवार को 26 कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 23 मरीज ठीक हुए। संक्रमण दर 2.43 फीसदी रही। कोरोना से अब तक 276 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में 154 सक्रिय मरीज हैं, उनमें से 149 मरीजों को होम आइसोलेट कर रखा है। पांच मरीज अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने बताया कि लहराड़ा व शिव कॉलोनी निवासी 18-18 वर्षीय दो युवक, काठ मंडी में 61 वर्षीय बुजुर्ग महिला, गामड़ी में 78 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति, मॉडल टाउन में 67 वर्षीय बुजुर्ग महिला, कुंडली में 13 वर्षीय किशोरी, खरखौदा में 68 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति, बीधल में 58 वर्षीय महिला संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले में 1045 टेस्ट किए
शुक्रवार को 1045 टेस्ट किए गए। इनमें 880 के आरटीपीसीआर और 165 के रैपिड एंटीजन टेस्ट शामिल रहे। रैपिड एंटीजन टेस्ट की सभी रिपोर्ट शुक्रवार को ही प्राप्त हो गई है। इसमें कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला। वहीं वहीं आरटीपीसीआर की पुरानी 1070 रिपोर्ट भी शुक्रवार को प्राप्त की गई। इनमें से 26 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। सभी 26 मरीजों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। इस टेस्ट की संक्रमण दर 2.43 फीसदी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

12.58 लाख लोग लगवा चुके पहली डोज
डीसी ललित सिवाच ने बताया कि जिले में 12 लाख 58 हजार 165 लोगों को पहली व 9 लाख 01 हजार 471 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी है। इसके अलावा 7970 लोगों को बूस्टर डोज लगाई जा चुकी है। सभी लोगों को कोरोना से बचने के लिए वैक्सीन लगवानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed