फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Contract sanitation workers are on strike for nine days, contractor promises to pay salary by 28th

Sonipat News: नौ दिन से संविदा सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी, ठेकेदार ने किया 28 तक वेतन देने का वादा

Fri, 24 Jan 2025 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 24 Jan 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Contract sanitation workers are on strike for nine days, contractor promises to pay salary by 28th
फोटो 02: नगर निगम कार्यालय के गेट पर धरने पर बैठे संविदा सफाई कर्मी। संवाद
सोनीपत। दो माह से बकाया वेतन की मांग को लेकर संविदा सफाई कर्मियों हड़ताल वीरवार को नौवें दिन जारी रही। कर्मियों ने नगर निगम कार्यालय के गेट पर धरना जारी रखा। 15 वार्ड में सफाई नहीं होने के कारण शहर की व्यवस्था चरमरा रही है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, ठेकेदार ने 28 जनवरी तक सभी कर्मियों को बकाया वेतन देने के लिए संयुक्त आयुक्त को लिखकर दिया है।
विज्ञापन

ठेका सफाई कर्मचारी एकता मंच के प्रधान मुकेश टांक ने बताया कि सरकार व निगम अधिकारी संविदा सफाई कर्मियों की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सरकार की ओर से एक तरफ स्वच्छ भारत मिशन का नारा दिया जाता है, लेकिन संविदा सफाई कर्मियों को वेतन मुहैया नहीं कराया जा रहा है। नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान राजाभाई ने बताया कि पश्चिमी क्षेत्र के साथ पूर्वी क्षेत्र में भी 27 अगस्त 2024 को टेंडर खत्म होने के बावजूद निगम प्रशासन की तरफ से उनसे काम लिया गया। काम के बदले उन्हें वेतन जारी नहीं किया है। अब नवंबर व दिसंबर का वेतन बकाया है। नगर निगम ने ठेका बढ़ाने की मंजूरी के लिए सरकार को पत्र लिखा हुआ है, सरकार ने अब तक टेंडर का कार्यकाल बढ़ाने को मंजूरी नहीं दी है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो ये सफाई कर्मचारी कहां जाएंगे। इस दौरान सावन कुमार, अनिल, बलजीत, अमित, मुकेश कर्मा, युधिष्ठिर, विजय तोमर, रवींद्र, राकेश, सुनील, सोनू, माया, पिंकी, उषा, प्रमिला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
ठेकेदार ने संविदा सफाई कर्मियों को 28 जनवरी तक वेतन देने के लिए मुझे लिखकर दिया है। वहीं, टेंडर की समय सीमा बढ़ाने के लिए सरकार को पत्र लिखा हुआ है। अब तक वहां से कोई मंजूरी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. नरेश कुमार, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed