फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Construction of the bus station will begin in the new year.

Sonipat News: नए साल में बस अड्डे का निर्माण होगा शुरू

Sun, 28 Dec 2025 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 28 Dec 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Construction of the bus station will begin in the new year.
फोटो 02: सोनीपत बस अड्डे से रूट पर जाने के लिए खड़ी ई-बस व साधारण बसें। संवाद
सोनीपत। वर्ष 2025 में यात्रियों के लिए परिवहन सुविधा बेहतर करने की कोशिश की गई। बसों का बेड़ा बढ़ाया गया तो शहर से बाहर नए बस अड्डे के लिए जमीन की मंजूरी मिल गई।
विज्ञापन

नूतन वर्ष में जाट जोशी गांव के पास जीटी रोड के साथ लगती 9.43 एकड़ पर बस अड्डे का निर्माण होगा। इसके लिए नवंबर में रोडवेज मुख्यालय की तरफ से मंजूरी दी जा चुकी है। जनवरी में पांच और ई-बसें आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 17 मार्च को विधानसभा में पेश किए गए बजट में बस अड्डा बनाने की घोषणा की थी। इससे पहले विधायक से लेकर अन्य अधिकारी प्रस्तावित जमीन का निरीक्षण कर चुके हैं। जाट जोशी के पास लोक निर्माण विभाग की ओर से अत्याधुनिक निर्माण किया जाएगा। बस अड्डे के साथ ही कर्मशाला परिसर भी बनाया जाएगा। वर्तमान में शहर के अंदर बना बस अड्डा चार एकड़ में फैला हुआ है। भीड़भाड़ वाले इलाके में बसों की आवाजाही होने से शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है। बस अड्डे का भवन बनने के बाद लंबी दूरी की बसों का संचालन शुरू किया जा सकेगा। साथ ही इस साल जनवरी में सोनीपत को पांच ई-बस मिली थी। नूतन वर्ष में इनकी संख्या बढ़ जएगी। 50 ई-बसों का बेड़े बढ़ाने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2025 में सोनीपत के रोडवेज बेड़े में बसों की बढ़ोतरी हुई। बेड़े में वर्ष 2025 में 15 साधारण बसें, पांच एसी बसें और प्रदूषण मुक्त सफर के लिए पांच ई-बसें शामिल की गईं। वर्तमान में डिपो के पास 200 से अधिक बसें सड़कों पर दौड़ रही हैं, विभाग का लक्ष्य अगले दो वर्ष में इसे 300 के पार ले जाना है।
बसों का बेड़ा बढ़ने से अब अन्य राज्यों और दूरदराज के क्षेत्रों के लिए सीधी बस सेवाओं का रास्ता भी साफ हो गया है। स्थानीय बस सेवा की शुरुआत और गुरुग्राम के लिए सीधी एसी बस सेवा का संचालन इस साल की प्रमुख उपलब्धियां रहीं। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देते हुए रोडवेज ने सोनीपत से राजस्थान के खाटू श्याम बस सेवा शुरू की थी, लेकिन कुछ समय बाद बंद कर थी।

अब सोनीपत से सालासर और दक्षिण हरियाणा के नारनौल, पश्चिमी हरियाणा के हिसार, सिरसा तक के नेटवर्क को नया विस्तार दिया गया है।

फोटो 02: सोनीपत बस अड्डे से रूट पर जाने के लिए खड़ी ई-बस व साधारण बसें। संवाद

फोटो 02: सोनीपत बस अड्डे से रूट पर जाने के लिए खड़ी ई-बस व साधारण बसें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed