{"_id":"66a672a928506a345306467f","slug":"construction-of-parking-started-in-old-tehsil-complex-sonipat-news-c-197-1-snp1003-122078-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पुरानी तहसील परिसर में पार्किंग का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पुरानी तहसील परिसर में पार्किंग का निर्माण शुरू
Sun, 28 Jul 2024 10:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 28 Jul 2024 10:02 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के गन्नौर स्थित पुराने तहसील परिसर में पार्किंग निर्माण के लिए मिट्टी का भराव करता बुलडो
गन्नौर। लघु सचिवालय के बाद अब पुरानी तहसील कार्यालय के परिसर में भी पक्की पार्किंग का निर्माण भी शुरू कर दिया है। लोक निर्माण विभाग की तरफ से दोनों पार्किंग के निर्माण पर 55 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। दोनों जगहों पर पार्किंग बनने के बाद लघु सचिवालय में पहुंचने वाले अधिकारियों व लोगों को गाड़ी पार्क करने की सुविधा मिलेगी।
लघु सचिवालय एवं पुरानी तहसील कार्यालय में हर रोज काफी संख्या में लोग अपने काम के सिलसिले में पहुंचते हैं, लेकिन पार्किंग न होने के चलते वाहन चालक अपने वाहनों को इधर-उधर खड़ा कर रहे हैं। इससे कई बार अव्यवस्था हो जाती है। लघु सचिवालय के सामने प्रशासनिक जमीन पर पक्की पार्किंग का निर्माण किया जा चुका है। वहीं पुरानी तहसील कार्यालय के सामने खाली पड़ी प्रशासनिक जमीन पर आम लोगों के वाहनों के लिए पार्किंग बनाई जाएगी। निर्माण पूरा होने के बाद लोगों को अपने वाहनों को खड़ा करने के लिए बेहतर पार्किंग की व्यवस्था मिलेगी।
वर्जन
लोक निर्माण विभाग की ओर से 55 लाख रुपये की लागत से पार्किंग का निर्माण करवाया जा रहा है। अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
डॉ. निर्मल नागर, एसडीएम, गन्नौर