फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Congress has accepted its defeat: Mahipal Dhanda

कांग्रेस अपनी हार स्वीकार चुकी : महिपाल ढांडा

Thu, 07 May 2026 09:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 07 May 2026 09:34 PM IST
विज्ञापन
Congress has accepted its defeat: Mahipal Dhanda
फोटो : सोनीपत में नुक्कड़ सभा में पहुंचे शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा का स्वागत करते कार्यकर्ता।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। नगर निगम चुनाव के प्रचार के लिए भाजपा ने बड़े नेताओं को मैदान में उतार दिया है। वीरवार को शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि निकाय चुनाव में कांग्रेस पूरी तरह हताश नजर आ रही है।
उन्हों कहा कि कांग्रेस के न तो झंडे दिखाई दे रहे हैं और न ही डंडे। कांग्रेस पहले ही अपनी हार स्वीकार कर चुकी है। भाजपा बड़े बहुमत से निकाय चुनाव जीतने जा रही है। विपक्ष के भाजपा पर वोट चोरी कर सरकार बनाने के लगाए जा रहे आरोपों पर मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देश के लोगों का दिल जीतकर सरकार बनाई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनता विकास कार्यों और जनहित की नीतियों पर मुहर लगाती है। चोरी, डकैती, बदमाशी और झूठ की राजनीति को लोग स्वीकार नहीं करती। भाजपा ने हमेशा विकास और सुशासन की राजनीति की है, इसलिए जनता लगातार पार्टी पर भरोसा जता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल हिंसा पर ममता सरकार को घेरा
ढांडा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी हमला बोलते हुए कहा कि जिस प्रकार वर्ष 1975 में लोकतंत्र की हत्या हुई थी उसी तरह अब पश्चिम बंगाल में भी लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचला जा रहा है। ममता बनर्जी अपनी हार को स्वीकार नहीं कर पा रही हैं। ढांडा ने कहा कि जो भी प्रदेश में गुंडागर्दी और अराजकता फैलाने की कोशिश करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

राहुल गांधी की यात्रा पर भी साधा निशाना
कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा में राहुल गांधी के शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी को यह भी बताना चाहिए कि कांग्रेस ने किन परिस्थितियों में सरकारें बनाईं। उन्होंने वार्ड-7 रायपुर, वार्ड-6 रेवली, वार्ड-22 शास्त्री कॉलोनी, वार्ड-21 लक्ष्मी नगर, वार्ड-19 ओम एन्क्लेव, वार्ड-20 अशोक विहार, वार्ड-18 वेस्ट राम नगर, वार्ड-17 कालूपुर व लहराड़ा में नुक्कड़ सभाएं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed