{"_id":"5db886988ebc3e013149abc1","slug":"collage-teaching-staff-get-ten-crore-sonipat-news-rtk525123836","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरथल यूनिवर्सिटी में टीचिंग स्टाफ को आज मिलेगा 10 करोड़ रुपये एरियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरथल यूनिवर्सिटी में टीचिंग स्टाफ को आज मिलेगा 10 करोड़ रुपये एरियर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल के टीचिंग स्टाफ को बुधवार को बड़ी राहत मिलेगी। उनका तीन साल का लगभग 10 करोड़ रुपये का एरियर खातों में ट्रांसफर कर दिया जाएगा, जिसके लिए वीसी प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत ने अकाउंट विभाग को मंगलवार को आदेश जारी कर दिए।
विश्वविद्यालय में एक जनवरी 2016 से सातवां वेतन आयोग लागू किया गया था, लेकिन उसका लाभ जनवरी 19 से मिलना शुरू हुआ है। इसका ही एरियर शैक्षणिक स्टाफ को मिलना था, जिसे सरकार से मंजूरी मिल गई है। यूनिवर्सिटी में गैरशैक्षणिक स्टाफ का सातवां वेतन आयोग उसी समय लग गया था, जब प्रदेश सरकार ने अन्य विभागों में उसे लागू किया था।
प्रदेश सरकार के सातवां वेतन आयोग लागू करने के बाद भी विश्वविद्यालयों में वह लागू नहीं हो सका था। इस तरह ही दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल में भी यह लागू नहीं किया जा सका था। इसको लेकर नोटिफिकेशन जनवरी, 2019 में जारी किया गया और उसके बाद से सातवें वेतन आयोग का लाभ मिलना शुरू हो गया। सातवें वेतन आयोग का लाभ भले ही जनवरी, 2019 से मिला हो, लेकिन उसे जनवरी, 2016 से मान्य किया गया। इस तरह टीचिंग स्टाफ का जनवरी, 2016 से दिसंबर, 2019 तक का तीन साल का एरियर बकाया हो गया था। इसके लगभग दस करोड़ होते हैं, जिसकी मांग सरकार से की गई थी।
विज्ञापन
सरकार से इस एरियर को देने की मंजूरी तीन महीने पहले मिली थी और यह एरियर की राशि कुछ दिन पहले यूनिवर्सिटी के पास पहुंची है। जिसको लेकर कुलपति प्रो. राजेंद्र अनायत ने मंगलवार को अकाउंट विभाग को आदेश जारी कर दिए कि बुधवार को एरियर की राशि सभी के खातों में भेज दी जाए। इसका फायदा टीचिंग स्टाफ के लगभग 170 लोगों को मिलेगा, जिनमें असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर शामिल हैं।
सात लाख तक मिलेगा एरियर
कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत ने बताया कि सरकार से एरियर की राशि चुनाव से पहले मंजूर हो गई थी और यह राशि कुछ दिन पहले ही विश्वविद्यालय को मिली। अब यह राशि बुधवार को सभी के खातों में भेज दी जाएगी। इससे प्रोफेसर को लगभग 7 लाख, एसोसिएट प्रोफेसर को लगभग 5 लाख, असिस्टेंट प्रोफेसर को लगभग 3.5 लाख रुपये तक एरियर मिल सकता है।