फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cloudy in the evening after heat throughout the day

Sonipat News: दिनभर गर्मी के बाद शाम को छाए बादल

Mon, 02 Jun 2025 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 02 Jun 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Cloudy in the evening after heat throughout the day
 फोटो :27: सोनीपत में रविवार शाम को आसमान में छाएबादल। संवाद
सोनीपत। गर्मी से जूझ रहे लोगों को रविवार शाम बदले मौसम ने कुछ राहत दी। शाम को आसमान में बादल छाए और हवा चलने से मौसम खुशगवार हो गया। दोपहर बाद तक आसमान साफ था।
विज्ञापन


नौतपा के आठवें दिन सुबह से ही धूप निकलने से लोगों को गर्मी ने परेशान किया। शाम साढ़े चार बजे आसमान में बादल छा गए। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कमी आई है। अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिन में 13 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलती रही। शाम को मौसम बदला और हवा चलने से राहत मिली।
विज्ञापन

मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। सोमवार को हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान है। तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है। -डॉ. प्रेमदीप, मौसम वैज्ञानिक, केवीके सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed