फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Children showed talent in drawing, rangoli, essay and dance competitions.

Sonipat News: बच्चों ने ड्राइंग, रंगोली, निबंध और नृत्य प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा

Mon, 02 Sep 2024 04:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 02 Sep 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
Children showed talent in drawing, rangoli, essay and dance competitions.
फोटो 27. सोनीपत के राई स्थित एथनिक इंडिया में पर्यटन दिवस के मौके पर समूह लोकनृत्य की प्रस्तुति
राई। पर्यटन विभाग के एथनिक इंडिया टूरिस्ट रिजॉर्ट, राई में रविवार को हरियाणा पर्यटन दिवस मनाया गया। पर्यटन विभाग की 50वीं वर्षगांठ पर बच्चों ने ड्राइंग, रंगोली, निबंध और नृत्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाई। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि सिरसा के अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन ने किया। उन्होंने बच्चों से हरियाणा के पर्यटन क्षेत्र में हो रहे विकास और उपलब्धियों पर चर्चा की।
विज्ञापन

मुख्यातिथि लक्षित सरीन ने कहा कि विभाग का लक्ष्य राज्य को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना है। हम न केवल ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण पर ध्यान दे रहे हैं, बल्कि नए पर्यटन स्थलों का भी विकास कर रहे हैं। आने वाले समय में हरियाणा में इको-टूरिज्म, हेरिटेज टूरिज्म और एडवेंचर टूरिज्म को भी बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ प्रसिद्ध सांस्कृतिक लोक नृत्य और चित्रकला प्रतियोगिता, रंगोली प्रदर्शन के साथ हुआ, जिसमें दर्शकों को राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराया। इसके बाद विभिन्न पर्यटन स्थलों के विकास और उनके प्रचार-प्रसार के लिए किए गए प्रयासों को प्रस्तुत किया गया। अतिरिक्त महाप्रबंधक राजपाल निंबल ने पर्यटन क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए विभाग की नीतियों पर चर्चा की। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकम में जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी राकेश गौतम, गुरुग्राम से मंडल बाल कल्याण अधिकारी कमलेश शास्त्री, नूंह से जिला बाल कल्याण अधिकारी सुंदरपाल खत्री, रेडक्रॉस सोसाइटी के संरक्षक विमल खंडेलवाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed