{"_id":"66d35898b16ded722d048662","slug":"cheated-rs-1842-lakh-by-luring-people-to-download-the-app-by-luring-them-with-earning-money-sonipat-news-c-17-1-roh1010-494967-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कमाई का लालच देकर एप डाउनलोड करवाकर 18.42 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कमाई का लालच देकर एप डाउनलोड करवाकर 18.42 लाख रुपये ठगे
Sat, 31 Aug 2024 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 31 Aug 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गांव थाना कलां निवासी ग्रामीण से 18.42 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। इस पर ग्रामीणों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
पीड़ित बिजेंद्र ने पुलिस को बताया कि 17 मई को उनके पास व्हाट्सएप पर काल आई थी। काल करने वाली महिला ने खुद का परिचय मधुशाह के रूप में दिया था। उसने शेयर मार्केट में कमाई का लालच दिया था, जिसके बाद उनके मोबाइल में एक एप डाउनलोड करवाई थी। उस एप के जरिए उनसे अलग-अलग 18.42 लाख रुपये डलवाएं गए थे। बाद में जब रुपये वापस लेने की बात की तो उससे दो लाख रुपये और मांगे जाने लगे। जिस पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ। जिसके बाद शिकायत साइबर थाना को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।