फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Case of extortion... Mother of the accused sitting in America arrested

Sonipat News: रंगदारी मांगने का मामला... अमेरिका में बैठे आरोपी की मां गिरफ्तार

Sat, 07 Dec 2024 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 07 Dec 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Case of extortion... Mother of the accused sitting in America arrested
गांव गुहणा के भट्ठा मालिक को अमेरिका से कॉल कर कुख्यात बदमाश रोहित गोदारा के नाम पर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में विदेश में बैठे आरोपी की मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही पुलिस ने विदेश में बैठे आरोपी का रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


22 नवंबर को गांव गुहणा निवासी भट्ठा मालिक को अमेरिका से व्हाट्सएप कॉल कर एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। कॉल करने वाले ने खुद को रोहित गोदारा बताया था। रोहित गोदारा कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है। पीड़ित ने पुलिस से संपर्क किया था, जिसके बाद पुलिस ने शिकंजा कस दिया था। 4 दिसंबर को फिर से कॉल कर तीन लाख रुपये लेकर पीड़ित को गुरुग्राम के फर्रुखनगर स्थित गांव खंडेवला में बुलाया गया था। यहां पर स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट प्रभारी अजय धनखड़ की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। आरोपी की पहचान गांव खंडेवला निवासी गौरव उर्फ गांगुली के रूप में हुई थी। आरोपी ने बताया था कि उसका चचेरा भाई भानुप्रताप अमेरिका में रहता है। उसने ही कॉल कर रुपये मांगे थे। उसने रुपये भानु प्रताप की मां को देने थे। पुलिस ने महिला को भी षड्यंत्र में शामिल होने का आरोपी बनाया है। पुलिस ने मामले में आरोपी महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को पता लगा कि आरोपी कर्ज लेकर विदेश गया था, जिसे उतारने के लिए वह रंगदारी मांग रहा था।
विज्ञापन


पुलिस जारी कराएगी रेड कॉर्नर नोटिस

पुलिस टीम अब आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराएगी। रेड कॉर्नर नोटिस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वांछित भगोड़ों के बारे में दुनिया भर की पुलिस को सचेत करता है। रेड कॉर्नर नोटिस में वांटेड आरोपी के पहचान की जानकारियां, नाम, जन्म तिथि, राष्ट्रीयता, बाल और आंखों का रंग, फोटोग्राफ और उंगलियों के निशान जारी किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
विदेश में बैठे आरोपी की मां को षड्यंत्र रचने के आरोप में पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपी गौरव ने बताया है कि राशि को भानु प्रताप की मां को देना था। पुलिस ने आरोपी भानू प्रताप का रेड कॉर्नर नोटिस जारी की तैयारी कर ली है।

- इंस्पेक्टर अजय धनखड़, प्रभारी, स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed