फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Camps will be organized to remove errors in property ID, development work will be done within the stipulated time limit

Sonipat News: प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियां दूर करने के लिए लगेंगे शिविर, तय सीमा में होंगे विकास कार्य

Fri, 28 Mar 2025 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 28 Mar 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Camps will be organized to remove errors in property ID, development work will be done within the stipulated time limit
फोटो 16: सोनीपत के नगर निगम कार्यालय में अधिकारियों व पार्षदों के साथ बैठक करते मेयर राजीव जैन,
सोनीपत। नगर निगम कार्यालय में वीरवार को मेयर राजीव जैन ने चार घंटे तक अधिकारियों व पार्षदों के साथ पहली समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियां दूर करने के लिए वार्डों में शिविर लगाने, स्वामित्व योजना को सिरे चढ़ाने व विकास कार्य तय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सभी निगम पार्षद से शहर के सुधार के लिए सुझाव मांगे।
विज्ञापन

मेयर राजीव जैन ने स्वच्छता रैंकिंग में सुधार के लिए नालियों व गलियों की सफाई, सार्वजनिक शौचालयों का रखरखाव, स्वच्छता के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाने की बात की। उन्होंने सड़क किनारे पड़ी मिट्टी को उठाने की मशीन खरीदने, गड्ढे भरने की मशीन लाने, घर-घर कूड़ा उठान प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने, गली-मोहल्लों के अनुसार सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर जवाबदेही तय करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए स्वच्छता अभियान जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

सीवर सफाई व मरम्मत के लिए 10-10 लाख रुपये के टेंडर लगेंगे
मेयर राजीव जैन ने सभी पार्क, सामुदायिक केंद्र व चौक का रखरखाव रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन और सामाजिक संस्थानों को सौंपने, पांडव द्वार के निर्माण में तेजी लाने पर जोर दिया। उन्होंने निगम क्षेत्र के गांवों में जोहड़ों की सफाई करवाने, हर गांव में सामुदायिक केंद्र व पार्क बनवाने, सभी वार्ड में सीवर सफाई व मरम्मत कार्य के लिए 10-10 लाख रुपये के टेंडर लगाने के निर्देश दिए। बैठक की अध्यक्षता निगम आयुक्त हर्षित कुमार ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर राजीव जैन ने ड्रेन नंबर 6 को कवर करने, ककरोई रोड के जल शोधन संयंत्र, सीवरेज शोधन संयंत्र, ऑडिटोरियम के निर्माण, लहराड़ा में मिनी बाईपास, अमृत योजना-2 के एस्टीमेट तैयार करने, कुत्तों की नसबंदी, गोवंशों के लिए नया बाड़ा बनाने, बंदरों को पकड़ने का टेंडर लगाने व वार्डों में सीनियर सिटीजन क्लब बनाने के बारे में चर्चा की। बैठक में संयुक्त आयुक्त नरेश कुमार, समेत अन्य निगम पार्षद भी मौजूद रहे।

फोटो 16: सोनीपत के नगर निगम कार्यालय में अधिकारियों व पार्षदों के साथ बैठक करते मेयर राजीव जैन,

फोटो 16: सोनीपत के नगर निगम कार्यालय में अधिकारियों व पार्षदों के साथ बैठक करते मेयर राजीव जैन,

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed