{"_id":"68409b90dd4917cded064a31","slug":"bus-stand-in-jat-joshi-and-playground-in-revali-will-be-built-on-ppp-mode-sonipat-news-c-197-1-snp1003-137575-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पीपीपी मोड पर जाट जोशी में बस अड्डा, रेवली में खेल मैदान बनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पीपीपी मोड पर जाट जोशी में बस अड्डा, रेवली में खेल मैदान बनेगा
Thu, 05 Jun 2025 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
फोटो 18: सोनीपत के सेक्टर-12 स्थित सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण कार्यालय में अधिकारियों संग
सोनीपत। सेक्टर-12 स्थित सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (एसएमडीए) कार्यालय में बुधवार को विधायक निखिल मदान ने अधिकारियों के साथ विकास कार्यों पर चर्चा की। विधायक ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के साथ लगती गांव जाट जोशी की जमीन पर सार्वजनिक निजी साझेदारी (पीपीपी) मोड पर बस अड्डा बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि रेवली गांव में 10 एकड़ में भव्य दशहरा (रामलीला ) ग्राउंड बनाया जाएगा। पीपीपी मोड पर खेल स्टेडियम भी बनाया जाएगा। शहर को सुंदर बनाने के लिए मुरथल चौक जीटी रोड से लेकर मुरथल अड्डे तक और बहालगढ़ चौक जीटी रोड से महाराणा प्रताप चौक तक सड़क का सुंदरीकरण किया जाएगा।
विधायक ने बताया कि इन सड़कों पर लाल रंग के धौलपुर पत्थर से शहर की सुंदरता को बढ़ाया जाएगा। देवीलाल पार्क में बच्चों के खेलने के लिए अलग से चिल्ड्रन जोन बनाया जाएगा। शहर में पेयजल आपूर्ति की मांग को देखते हुए जाजल और मछरौला में रेनावाल बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
मदान ने अधिकारियों को शहर में गेटवे स्कूल वाली सड़क से अग्रसेन चौक होते हुए महाराणा प्रताप चौक तक साइकिल ट्रैक बनाने के लिए संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए।
साथ ही सेक्टर-7 वाली सड़क को चौड़ी कर सुंदरीकरण किया जाएगा। इन कार्यों को स्वीकृति दिलाने के लिए 9 जून को मुख्यमंत्री के साथ होने वाली एसएमडीए की बैठक में एजेंडा रखा जाएगा।
इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी ए मोना श्रीनिवासन, डिप्टी सीईओ वीना हुड्डा, चीफ इंजीनियर यजेश मेहरा, एसटीपी धर्मवीर खत्री, कार्यकारी अभियंता जेसी शर्मा व अमित कौशिक भी मौजूद रहे।