फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Budget: Chief Minister gave a wonderful gift of Rs 100 crore to SMDA

बजट : मुख्यमंत्री ने एसएमडीए को दी 100 करोड़ रुपये की मनोहर सौगात

Fri, 23 Feb 2024 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 23 Feb 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Budget: Chief Minister gave a wonderful gift of Rs 100 crore to SMDA
उषा भंडारी, सामजिक कार्यकर्ता।
सोनीपत। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (एसएमडीए) को 100 करोड़ रुपये की मनोहर सौगात दी है। इससे सोनीपत महानगर के विकास को गति मिलेगी। धरातल पर विकास कार्य शुरू किए जा सकेंगे। इसके साथ ही बजट में जिले को एक सार्वजनिक पुस्तकालय और सभी राजकीय स्कूलों में ई-पुस्तकालय का प्रावधान रखा गया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को विधानसभा में अपने कार्यकाल का अंतिम बजट पेश किया। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए पेश किए गए बजट में हर वर्ग काे लुभाने का प्रयास किया गया है। बजट में किसानों को समृद्ध बनाने के लिए बजट में प्रदेश के 5 लाख से ज्यादा किसानों के कर्ज का ब्याज और पेनल्टी की माफ करने की घोषणा की गई है। इसमें डिफॉल्टर किसान 30 सितंबर 2023 तक का कर्ज 31 मई 2024 तक जमा कराते हैं तो उनका ब्याज और जुर्माना माफ होगा। बजट में पीएम कुसुम योजना के तहत किसानों को 70 हजार सोलर पंप कनेक्शन देने का भी निर्णय लिया है। इसका किसानों को लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन


प्राधिकरण के गठन के बाद मिला पहला बजट
सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण के गठन के बाद पहली बार बजट जारी किया गया है। हालांकि महानगर के विकास के लिए यह बजट कम है। यह केवल ढांचागत विकास की शुरुआत करने के लिए जारी किया गया है। उम्मीद है कि शीघ्र ही धरातल पर काम शुरू करने के लिए एसएमडीए की पहली बैठक होगी। तीन साल पहले तैयार किए गए मास्टर प्लान को देखें तो सोनीपत-कुंडली मल्टीफंक्शनल अर्बन कॉम्प्लेक्स की प्रारूप विकास योजना 16 लाख लोगों की अनुमानित आबादी के लिए तैयार की गई है। जिला बनने से पहले सोनीपत क्षेत्र की जनसंख्या 1941 में 17781 थी। मास्टर प्लान के तहत 2031 में जनसंख्या 2523052 तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास कार्यों में आएगी गति

जिले की करीब 100 वैध कालोनियों के विकास के लिए बजट का प्रावधान रखा गया है। वहीं शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, खेल, सड़क व सीवरेज समेत अन्य विकास कार्यों को गति मिलने से जिलावासियों को इसका लाभ मिल सकेगा।


स्वयं सहायता समूह किए जाएंगे विकसित

बजट में स्वयं सहायता समूहों को विकसित करने के लिए भी बजट का प्रस्ताव रखा गया है। इससे महिलाओं को समृद्ध बनाया जा सकेगा। जिले को बॉटनिकल गार्डन, पशु औषधालय, कई रेलवे ओरव ब्रिज, सड़कें, ट्यूबवेल, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की घोषणा की गई है।

पिछले बजट में की गई घोषणाएं, जो अधर में लटकी
-सेक्टर 35 ए और 87 में परिवहन विकसित करने की योजना पर शुरू नहीं हुआ काम

-कुंडली तक मेट्रो के साथ रैपिड मेट्रो लाने के प्रस्ताव पर भी शुरू नहीं हुआ काम

-सेक्टर-सात में अंतरराष्ट्रीय बस पोर्ट बनाने का काम भी आज तक नहीं किया गया शुरू
-सेक्टर-दो में बनाए जाने वाले नए बिजली घर का काम भी नहीं हो पाया शुरू


वर्जन
-बजट में स्वतंत्रता सेनानियों व महिलाओं के साथ हर वर्ग का ध्यान रखना अच्छा कदम है। सरकार को स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार के लिए कन्यादान राशि को 51 हजार रुपये बढ़ाना चाहिए था।-उषा भंडारी, सामाजिक कार्यकर्ता
--
बजट में कर्ज पर ब्याज माफी योजना से किसानों को लाभ प्राप्त होगा। किसान कार्ड पर कर्ज लेने की सीमा को तीन लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये किया जाना चाहिए।-शिव कुमार, किसान, फतेहपुर

--

-स्कूलों में ई-पुस्ताकलय खोलने की योजना सराहनीय है। इससे विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। स्कूलों में सुविधाएं बढ़ने से परिणाम भी सुधरेगा।-स्नेहा मलिक, छात्रा
--
बजट में सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र का भी ध्यान रखा है। स्कूलाें में सुविधाएं बढ़ाने, जिले में सार्वजनिक पुस्तकालय खोलने का कदम सराहनीय है।-. शालू कत्याल, प्रोफेसर
--
-बजट में महिलाओं का विशेष ख्याल रखा गया है। स्वयं सहायता समूहों से महिलाओं को समृद्ध बनाया जा सकेगा। महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकेंगी।-डॉ. मनीषा गुप्ता, प्रोफेसर

--
-नगर निगम क्षेत्र के विकास को लेकर बेहतर प्रयास किए गए हैं। निगम क्षेत्र की 21 कालोनियों को वैध होने की मंजूरी मिली है। इन काॅलोनियों में सीवरेज और पेयजल व्यवस्था करना प्राथमिकता रहेगी। नगर निगम क्षेत्र में एक सभागार बनाया जाएगा। एसएमडीए के विकास को लेकर 500 करोड़ रुपये के प्रस्ताव की मांग थी। बजट में 100 करोड़ रुपये का सरकार ने प्रस्ताव रखा है।-निखिल मदान, मेयर, नगर निगम, सोनीपत

उषा भंडारी, सामजिक कार्यकर्ता।

उषा भंडारी, सामजिक कार्यकर्ता।

उषा भंडारी, सामजिक कार्यकर्ता।

उषा भंडारी, सामजिक कार्यकर्ता।

उषा भंडारी, सामजिक कार्यकर्ता।

उषा भंडारी, सामजिक कार्यकर्ता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed