फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Brother's murderers accused of threatening

Sonipat News: भाई के हत्यारोपियों पर धमकी देने का आरोप

Sat, 19 Apr 2025 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 19 Apr 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Brother's murderers accused of threatening
सोनीपत। गांव असावरपुर के युवक ने गांव के ही दो लोगों पर उसकी कार को रोककर हमलाकर करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवक का आरोप है कि उनके भाई की हत्या हो चुकी है, जिसमें आरोपियों को सजा भी हुई थी। वह अब जमानत पर हैं।
विज्ञापन


गांव असावरपुर निवासी संदीप ने बताया कि वह 12 अप्रैल को कार में सवार होकर खेत से घर लौट रहा था। जब वह गांव के मुख्य चौक पर पहुंचा तो सुनील ने ऑटो उनकी कार के आगे अड़ा दिया। उसके बाद सुनील ने ऑटो से रॉड निकाला और गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद सुनील का भाई अनिल आ गया। दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद वह चले गए। पीड़ित ने अपने परिवार की जान को तरा बताया है। उन्होंने बताया कि इस बारे में परिजनों को बताया तो पुलिस को शिकायत देने के लिए कहा। अब उन्होंने राई थाना पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


भाई की हो चुकी है हत्या

संदीप ने आरोप लगाया कि उनके भाई नरसिंह का कल्लू उर्फ राजीव के साथ पैसे का विवाद था। 1 अप्रैल 2015 को नरसिंह गांव में बने सैयद पर पूजा करने के लिए गए थे, तो वहां कल्लू मिल गया था। नर सिंह ने कल्लू से अपने पैसे मांगे तो इसी बात पर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि कल्लू ने अनिल व सुनील व अन्य को बुला लिया था। सभी ने मिलकर उनके भाई नरसिंह की हत्या कर दी थी। इस मामले में राजीव उर्फ कल्लू, रमेश, अनिल व सुनील को सोनीपत कोर्ट से सजा हो चुकी है। अब वह हाईकोर्ट से जमानत पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed