फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   body scorching due to heat

Sonipat News: गर्मी की तपन से झुलसने लगा तन

Tue, 23 May 2023 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 23 May 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
body scorching due to heat
सोनीपत में भीषण गर्मी से बचने को छाता लगा बेटे संग जाती महिला। संवाद
सोनीपत। गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सुबह से ही आसमान में सूरज चमकने लगे थे। जिससे लोगों को गर्मी का अधिक अहसास हुआ।
विज्ञापन


ज्येष्ठ माह में गर्मी अपनी तपन से लोगों को झुलसाने लगी है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान रविवार के मुकाबले एक डिग्री बढ़ गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी से बचने के लिए युवा गांवों में तालाबों और नहरों में छलांग लगाने लगे हैं। दिन के समय सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम हो गई है। ग्रामीण क्षेत्र में बिजली संकट के चलते गर्मी से लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही है। वहीं गर्मी का असर फसल पर भी दिखने लगा है। हरे चारे की फसल गर्मी से प्रभावित होने लगी है।

आज रात को राहत के आसार

मौसम वैज्ञानिक का मानना है कि राजस्थान की तरफ से आ रही गर्म हवाओं के कारण गर्मी बढ़ी है। हालांकि 23 मई की रात को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिससे गर्मी से राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन


गर्मी का असर दिखाई दे रहा है। 23 मई की रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। ज्यादातर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। -डॉ. प्रेम दीप, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विकास केंद्र सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed