{"_id":"6245f82d48a9454a8c52863e","slug":"board-exam-15-copycats-caught-in-10th-class-social-science-paper-sonipat-news-rtk6426180178","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा : 10वीं कक्षा के सामाजिक विज्ञान के पेपर में पकड़े 15 नकलची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा : 10वीं कक्षा के सामाजिक विज्ञान के पेपर में पकड़े 15 नकलची
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मॉडल टाउन में दीवार पर चढ़कर पर्चियां फ?
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के दौरान वीरवार को करीब 19 हजार विद्यार्थियों ने 10वीं कक्षा का सामाजिक विज्ञान विषय का पेपर दिया। परीक्षा के दौरान शिक्षा विभाग की ओर से नकल रोकने के किए गए सभी दावे फेल नजर आ रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर जमकर नकल चली। पुलिस की मुस्तैदी के बावजूद कई परीक्षा केंद्रों पर बाहरी हस्तक्षेप नहीं रुका। बाहरी तत्व दीवार फांदकर खिड़कियों से पर्चियां फेंकते रहे। हालांकि नकल रोकने के लिए गठित उड़नदस्तों ने पेपर के दौरान 15 नकलची पकड़े। शिक्षा अधिकारियों ने केंद्र पर्यवेक्षकों को भी नकल रोकने के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए।
हरियाणा बोर्ड की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए जिले में 82 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिला प्रशासन व शिक्षा अधिकारियों ने नकल रोकने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर 400 पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने से पहले शिक्षा अधिकारियों का दावा था कि इस बार नकल रहित परीक्षा संचालित करवाई जाएगी, जिसके लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। परीक्षा शुरू होते ही अधिकारियों के सभी दावे हवा होते दिखाई दिए। पहले दिन 12वीं की परीक्षा में जहां 21 नकल के मामले पकड़े गए थे, वहीं वीरवार को 10वीं कक्षा के पेपर में 15 विद्यार्थियों को नकल करते पकड़ा है।
दीवार पर लगे तार काट बनाया रास्ता
मॉडल टाउन स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर नकल रोकने के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे। यही नहीं मुख्य गेट पर पीसीआर भी खड़ी रही, जो बाहरी तत्वों को परीक्षा केंद्र से दूर रहने की हिदायतें देती रही। उसके बावजूद भी परीक्षा केंद्र में बाहरी हस्तक्षेप नहीं रुका। परीक्षा केंद्र में बाहरी हस्तक्षेप रोकने के लिए दीवारों पर कंटीले तार लगाए गए हैं। युवाओं ने दीवार पर चढ़कर एक जगह से तार काट दिए और दोनों तरफ पत्थर डालकर आने-जाने का रास्ता बना लिया। इस रास्ते से बाहरी तत्व लगातार पर्चियां अंदर पहुंचाते रहे।
विज्ञापन
पांच केंद्र अधीक्षकों को कारण बताओ नोटिस किया जारी
बोर्ड परीक्षाओं में ड्यूटी लगने के बावजूद अनुपस्थित रहने वाले केंद्र अधीक्षकों के खिलाफ बोर्ड ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके तहत अनुपस्थित रहने वाले केंद्र अधीक्षकों के स्कूल मुखियाओं को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। जिले में ऐसे 15 केंद्र अधीक्षक थे, जो 28 मार्च को परीक्षा संबंधी सामग्री (बस्ते) उठाने नहीं पहुंचे थे। इनमें से 10 केंद्र अधीक्षकों ने स्वास्थ्य तो कुछ ने पारिवारिक कारण बताते हुए बोर्ड परीक्षा से छुट्टी ले ली थी। इनके स्थान पर अन्य की ड्यूटी लगाई गई है, लेकिन पांच पर्यवेक्षकों ने कोई कारण नहीं बताया। बोर्ड ने इनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इनमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाठ से इतिहास प्रवक्ता सतबीर सिंह, राजकीय उच्च विद्यालय, शाहपुर तगा से हिंदी प्रवक्ता विकास शर्मा, राजकीय उच्च विद्यालय, लड़सौली से हिंदी प्रवक्ता राकेश कुमार, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सिलाना से हिंदी प्रवक्ता घनश्याम व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कथूरा से समाजशास्त्र प्रवक्ता सुधीर आनंद शामिल हैं।
एसडीएम ने किया निरीक्षण
खरखौदा। बोर्ड परीक्षा को नकल रहित करवाने के लिए वीरवार को एसडीएम खरखौदा संजय बिश्नोई ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षार्थियों की जांच की और केंद्र अधीक्षकों को व्यवस्था बनाए रखने व नकल पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ से पूरी सतर्कता बरती जा रही है। कोताही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वर्जन
बोर्ड परीक्षाओं के दौरान वीरवार से 10वीं कक्षा की परीक्षा शुरू हो गई है। वीरवार को 10वीं कक्षा के सामाजिक विज्ञान विषय के पेपर में उड़नदस्तों ने नकल के 15 मामले पकड़े हैं। नकल रहित परीक्षा संचालित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। बोर्ड परीक्षा में जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी, उनमें से 15 केंद्र अधीक्षक बस्ता उठाने नहीं पहुंचे थे, इनसे जवाब लेते हुए रिपोर्ट बोर्ड को भेज दी थी। बोर्ड ने इनमें से 5 केंद्र अधीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
- बिजेंद्र नरवाल, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत