{"_id":"6a2016d8afb543723b0f15e0","slug":"block-level-yogasan-competition-todayblock-level-yogasan-competition-today-sonipat-news-c-197-1-snp1003-154912-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ब्लाॅक स्तरीय योगासन प्रतियोगिता आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ब्लाॅक स्तरीय योगासन प्रतियोगिता आज
Thu, 04 Jun 2026 05:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 04 Jun 2026 05:27 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 4 जून को रौनक पब्लिक स्कूल में ब्लाॅक स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता सुबह 8 बजे से शुरू होगी जिसमें क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी भाग लेंगे।
ब्लाॅक रिसोर्स काॅर्डिनेटर आजाद सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में 10 से 14 वर्ष व 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। प्रत्येक विद्यालय से चार-चार विद्यार्थियों का चयन किया गया है। विद्यार्थियों के साथ एक अध्यापक या अध्यापिका भी उपस्थित रहेंगे जो उनकी देखरेख और मार्गदर्शन करेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति रुचि बढ़ाना, स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना तथा छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन जिलास्तरीय योगासन प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।