फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   BJP Haryana president Mohanlal Baroli speaks about assembly election

Haryana: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की दो टूक-कुछ विधायकों और सांसदों की टिकट पहले भी कटी, अब भी कट सकती है

Fri, 02 Aug 2024 02:10 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 02 Aug 2024 02:10 PM IST
सार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कुरुक्षेत्र में 4 अगस्त को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में विधानसभा स्तर पर सभा का शुभारंभ किया जाएगा। थानेसर विधानसभा की रैली में केंद्र से लेकर प्रदेश स्तर तक के नेता शामिल होंगे।

विज्ञापन
BJP Haryana president Mohanlal Baroli speaks about assembly election
सोनीपत पहुंचे हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बडौली। - फोटो : संवाद

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष और राई से विधायक मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि कुछ विधायकों व सांसदों की टिकट पहले भी कटी और अब भी कट सकती है। नए का आना होता है और पुरानों को जाना होता है। भाजपा पार्टी के कई नेताओं में मनभेद का मन आया था, जिसे दूर करने का प्रयास किया जाएगा। भाजपा का उद्देश्य सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को एक साथ लेकर चलना है। 

विज्ञापन


मोहनलाल बड़ौली रेलवे रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा चुनावों को लेकर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के जल्द सोनीपत दौरे को लेकर कहा कि भाजपा जनता से अपील करेगी कि हरियाणा में दिल्ली व पंजाब जैसे हालात न बनें। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का चाल-चरित्र सबके सामने है, यह जिस प्रकार बयानबाजी करते हैं, वह सिर्फ झूठ बोलने का काम है। मोहनलाल ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद भाजपा ने योजनाओं के तहत कांग्रेस से तीन गुणा राशि बढ़ाकर लोगों की भलाई के लिए कार्य किए हैं।
विज्ञापन


राई विधानसभा से दोबारा चुनाव लड़ने के सवाल पर मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि यह पार्टी हाईकमान का फैसला है, उनका नहीं। भाजपा ने अभी तक किसी भी सीट पर किसी टिकट पर मोहर नहीं लगाई है। भाजपा सबका साथ, सबका विकास की नीति के तहत ही आगामी निर्णय लेगी। प्रदेश में पहले जिन विधानसभाओं में भाजपा नहीं थी, वहां भी समान रूप से विकास कार्य करवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के तंज पर कहा कि हुड्डा यह बताएं कि कांग्रेस राज में खिलाड़ियों के कितने मेडल आते थे, जबकि भाजपा राज में खिलाड़ी सबसे ज्यादा मेडल ला रहे हैं। पेरिस ओलंपिक में हरियाणा की बेटी मनु भाकर ने मेडल जीतकर शुरुआत कर दी है। भाजपा खिलाड़ियों को हमेशा मेडल के लिए प्रोत्साहित करती है।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होगा सभा का शुभारंभ, कुरुक्षेत्र से होगी शुरुआत

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कुरुक्षेत्र में 4 अगस्त को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में विधानसभा स्तर पर सभा का शुभारंभ किया जाएगा। थानेसर विधानसभा की रैली में केंद्र से लेकर प्रदेश स्तर तक के नेता शामिल होंगे। जिसमें प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, सह प्रभारी बिप्लब देव, सुरेंद्र नागर, संगठन प्रभारी सतीश पूनिया, केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत व कृष्णपाल गुर्जर सहित भाजपा के तमाम नेता रैली को संबोधित करेंगे। 



इस दौरान वर्ष 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर रैलियों की शुरुआत की जाएगी। इसके बाद प्रत्येक जिले के नेताओं के प्रवास शुरू किए जाएंगे। इस दौरान लोगों को भाजपा की ओर से वर्ष 2014 के बाद प्रदेश में करवाए गए विकास कार्यों व कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed