{"_id":"5db2091b8ebc3e93db11c21f","slug":"bjp-candidate-won-from-gannaur-constituency-sonipat-news-rtk5246459120","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार बेटी को जिताना है नारा रहा हावी और पांचवीं बार में चुनाव जीत गईं भाजपा की निर्मल चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार बेटी को जिताना है नारा रहा हावी और पांचवीं बार में चुनाव जीत गईं भाजपा की निर्मल चौधरी
विज्ञापन
गन्नौर शहर में जीत के बाद जुलूस के दौरान जनता का अभिवादन स्वीकार करतीं निर्मल चौधरी।
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। गन्नौर विधानसभा सीट से चार बार चुनाव लड़कर हार चुकीं निर्मल चौधरी को आखिर जीत नसीब हो गई। निर्मल चौधरी ने इस सीट पर जीत दर्ज करके पहली बार कमल खिलाया। जहां कांग्रेस के लगातार दो बार से विधायक और पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा को हराया और पहली बार विधायक बनीं। चार हार के बाद विधानसभा का पांचवां चुनाव लड़ीं निर्मल चौधरी गन्नौर क्षेत्र के शेखपुरा गांव की बेटी हैं। चुनाव में नारा दिया गया था कि इस बार बेटी को जिताना है, जो कामयाब हुआ और पांचवें प्रयास में निर्मल चौधरी को जीत मिल गई।
गन्नौर विधानसभा सीट (2009 से पहले कैलाना) पर वर्ष 2000 से अभी तक कांग्रेस का कब्जा रहा था, जहां से वर्ष 2000 और 2005 में कांग्रेस के टिकट पर जितेंद्र सिंह मलिक ने जीत दर्ज की। वहीं वर्ष 2009 व 2014 में कांग्रेस के टिकट पर कुलदीप शर्मा विधायक बने थे। कुलदीप शर्मा ने 2009 में इनेलो के कृष्ण गोपाल त्यागी को हराया तो 2014 में इनेलो की निर्मल चौधरी को मात देकर विधानसभा पहुंचे। इस बार फिर से कांग्रेस ने कुलदीप शर्मा को जीत की हैट्रिक बनाने के लिए चुनाव में उतारा था। वहीं उनको टक्कर देने के लिए पिछली बार की प्रतिद्वंद्वी निर्मल चौधरी भी भाजपा के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरी थीं। निर्मल चौधरी पहले चार बार चुनाव लड़कर हार चुकी थीं और इस तरह वह पांचवीं बार चुनाव मैदान में उतरी थी। निर्मल चौधरी ने इस सीट पर जीत दर्ज करके पहली बार कमल खिलाने का इतिहास भी रच दिया है।
किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले
प्रत्याशी पार्टी कुल वोट
निर्मल चौधरी भाजपा 57830
कुलदीप शर्मा कांग्रेस 47550
रणधीर सिंह जजपा 6490
जितेंद्र कुमार बसपा 4377
बिजेंद्र इनेलो 1480
आयुब पीपीआई डेमोक्रेटिक 121
रजनीश कुमार लोसुपा 744
सरोज बाला आप 434
रामकुमार निर्दलीय 163
नोटा 439