फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bhakiyu will conduct panchayats at the block level to intensify the movement

आंदोलन तेज करने के लिए भाकियू ब्लॉक स्तर पर करेगी पंचायतें

Wed, 10 Feb 2021 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu will conduct panchayats at the block level to intensify the movement
कबीरपुर में पत्रकारवार्ता करते भाकियू (अ) के राष्ट्रीय महासचिव शमशेर सिंह दहिया व अन्य पदाधिकार? - फोटो : Sonipat
भाकियू (अंबावता) के राष्ट्रीय महासचिव शमशेर सिंह दहिया ने कहा कि कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर किसान दिल्ली बॉर्डर पर लगातार धरना दे रहे हैं। उसके बाद भी सरकार की ओर से कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आंदोलन के दौरान किसानों की लगातार मौत हो रही है, फिर भी सरकार हठधर्मी बनी हुई है। अब भाकियू (अ) की ओर से आंदोलन तेज करने के लिए ब्लॉक स्तर पर पंचायतें करने का निर्णय लिया गया है। शमशेर सिंह दहिया मंगलवार को कबीरपुर में पत्रकारवार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन

शमशेर सिंह दहिया ने कहा कि कृषि कानूनों को लेकर सरकार अड़ियल रवैया अपना रही है। सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून बनाकर किसानों की मांगें पूरी क्यों नहीं कर रही है। उन्होंने कृषि मंत्री के उस ब्यान पर भी खेद जताया, जिसमें उन्होेंने कहा था कि तीनों कृषि कानूनों में काला क्या है, पर आज तक उन्हें किसी ने नहीं बताया। दहिया ने कहा कि किसान पिछले दो महीने से अधिक समय से सरकार को बता रहे हैं कि तीनों कृषि कानून काले हैं। लेकिन सरकार उनकी बात नहीं सुन रही है। उन्होंने कहा कि सरकार खुद ही बता दे कि ऐसा इन कानूनों में क्या है, जिससे किसानों की तकदीर बदल जाएगी। किसानों की दो मांग है कि कृषि कानून रद्द हों और दूसरी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून बनाया जाए। इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश दहिया, साहब सिंह आंतिल, जिलेसिंह आंतिल, जयकरण, अमर सिंह, दरियाव सिंह, सुलतान आंतिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed