फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bhakiyu (A) raised the issue of selling spurious pesticides

Sonipat News: भाकियू (अ) ने उठाया नकली कीटनाशक बिकने का मुद्दा

Mon, 21 Aug 2023 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 21 Aug 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu (A) raised the issue of selling spurious pesticides
गांव राई स्थित विश्राम गृह में बैठक करते भाकियू पदाधिकारी। संवाद
सोनीपत। भारतीय किसान यूनियन (अ) के पदाधिकारियों ने राई विश्राम गृह में बैठक कर बाजार में बिकने वाले नकली कीटनाशक का मुद्दा उठाते हुए कार्रवाई की मांग की। साथ ही उन्होंने सरकार के सामने यमुना में किसानों की भूमि कटाव को लेकर आर्थिक मदद करने व जोहड़ों की सफाई की मांग की।
विज्ञापन


यूनियन के वरिष्ठ सदस्य शमशेर दहिया, डॉ. राजेश दहिया व जिलाध्यक्ष जयभगवान मलिक ने कहा कि इस समय उनके सामने तीन बड़ी समस्याएं हैं। जिनके समाधान के लिए सरकार को कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि कीटनाशक काफी हद तक नकली बिक रहे हैं। एक अनुमान के अनुसार 80 फीसदी कीटनाशक नकली बेचे जा रहे हैं। ऐसे में फसलों को नुकसान हो रहा है। सरकार को यह सुनिश्चित करवाना चाहिए कि दुकानों पर बिकने वाले कीटनाशक नकली न हों।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि यमुना के साथ लगते गांवों के खेतों की जमीन में काफी हद तक कटाव हो चुका है। इससे उनके सामने नया संकट खड़ा हो गया है। उनके पास अब रिकॉर्ड भी नहीं है। कटाव के कारण खेत यमुना में बह गए हैं। ऐसे में सरकार को तुरंत किसानों की मदद करनी चाहिए। तीसरी मांग में किसानों ने कहा कि सोनीपत जिले के जोहड़ों की सफाई के लिए कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन




यूनियन के कई ब्लॉक पदाधिकारी की नियुक्ति की

किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष जयभगवान मलिक ने बताया कि गोहाना ब्लॉक का अध्यक्ष

राम भजन को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा गांव खेवड़ा के रमेश कुमार को राई ब्लॉक

अध्यक्ष पद से मुक्त करते हुए उनकी जगह बड़ौली के वेदप्रकाश को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed