फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Beti Bachao Beti Padhao campaign is getting better results, the number of daughters has increased in the state: Bhupendra Yadav

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के मिल रहे बेहतर परिणाम, प्रदेश में बेटियों की संख्या बढ़ी : भूपेंद्र यादव

Mon, 08 Aug 2022 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Beti Bachao Beti Padhao campaign is getting better results, the number of daughters has increased in the state: Bhupendra Yadav
महिला प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ करते केंद्रीय मंत्री भूपेंद्? - फोटो : Sonipat
केंद्रीय श्रम, रोजगार व पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के सकारात्मक परिणाम मिले हैं, जिससे लिंगानुपात में काफी सुधार हुआ है। हरियाणा में भी बेटियों की संख्या में वृद्धि हुई है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव रविवार को जीवीएम कन्या महाविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय महिला प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन पहले सत्र में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इससे उन्होंने भारत माता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्ज्वला योजना लागूकर महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाई है, जिससे उनके स्वास्थ्य को बल मिला है। इसी प्रकार महिलाओं को उद्यमी बनाने व स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए भी महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में महिलाओं ने खुद को हर क्षेत्र में साबित किया है। महिलाओं में क्षमता व गुणों की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन

गन्नौर की विधायक निर्मल चौधरी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। महिला प्रशिक्षण शिविर के दूसरे सत्र में प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने महिलाओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए अनुशासित रूप से नियमित अभ्यास और कठोर परिश्रम का मंत्र दिया। शिविर के समापन सत्र में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने महिलाओं को प्रोत्साहित किया कि वे अपने अंदर की ताकत को पहचानें कि वे कोई भी लक्ष्य हासिल कर सकती हैं। इसके लिए अनुशासन जरूरी है। उन्होंने महिलाओं को विकास की ओर अग्रसर होने के लिए दस गुर सिखाए। समापन सत्र की अध्यक्षता हरियाणा भाजपा के प्रशिक्षण प्रमुख डॉ. ओमप्रकाश आत्रेय ने की। इस दौरान सांसद रमेश कौशिक, संतोष यादव, विधायक मोहनलाल बड़ौली, पूर्व मंत्री कविता जैन, सुमन दहिया, रजनी विरमानी, प्रोमिला मलिक, पुनित त्यागी राई, आशा खेदड़, मीना परमार, लतिका शर्मा, अंजलि मिश्रा, सुनीता लोहचब, सोनिया अग्रवाल, किरणबाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed